अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

RJD ने नए संसद भवन की तुलना ताबूत से की

Share

नई संसद का उद्घाटन हो चुका है। पीएम मोदी ने रविवार सुबह हवन-पूजन के साथ नई संसद देश को समर्पित की। नई संसद को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने एक ट्वीट के जरिए अपना विरोध जताया है। RJD ने नई संसद की तुलना ताबूत से की है। पार्टी ने ट्वीट में पूछा- ये क्या है? इसके जवाब में बिहार भाजपा ने ट्वीट किया- पहला चित्र आपका भविष्य है और दूसरा भारत का।

भाजपा नेता सुशील मोदी ने भी RJD के ट्वीट को लेकर कहा कि आज भले ही सभी दलों के लोगों ने भवन बहिष्कार किया हो, लेकिन कल सदन की कार्यवाही तो वहीं चलने वाली है। क्या राष्ट्रीय जनता दल ने यह तय कर लिया है कि वे नए संसद भवन का स्थायी रूप से बहिष्कार करेंगे? क्या वे लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे? ताबूत का चित्र दिखाने से ज्यादा अपमानजनक कुछ नहीं है।

नई संसद के इनॉगरेशन से पहले पीएम मोदी ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर फूल अर्पित किए।

नई संसद के इनॉगरेशन से पहले पीएम मोदी ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर फूल अर्पित किए।

संसद के इनॉगरेशन को लेकर विपक्षी नेताओं के बयान…

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि संसद लोगों की आवाज है। प्रधानमंत्री संसद भवन के उद्घाटन को राज्याभिषेक समझ रहे हैं। राहुल गांधी ने नई संसद के उद्घाटन के बाद एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने पहलवानों के प्रोटेस्ट की तस्वीरें दिखाते हुए PM मोदी को अहंकारी राजा बताया।
  • AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने RJD के ट्वीट को लेकर कहा कि RJD का कोई स्टैंड ही नहीं है। वे संसद की इमारत को ताबूत क्यों कह रहे हैं। वे कोई और मिसाल भी दे सकते थे। इसमें ये एंगल निकालने की क्या जरूरत थी?
  • NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा कि मैंने सुबह का समारोह देखा। मुझे खुशी है मैं वहां नहीं गया। वहां जो भी हुआ उसे देखने के बाद मैं चिंतित हूं। क्या हम देश को पीछे की तरफ ले जा रहे हैं? क्या यह इवेंट सीमित लोगों के लिए था?
  • NCP सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि संसद की नई इमारत के इनॉगरेशन का इवेंट विपक्ष की मौजूदगी के बिना अधूरा रहा। इसका मतलब है कि इस देश में लोकतंत्र नहीं बचा है।

पीएम मोदी ने देश को सौंपी संसद की नई इमारत
हवन और मंत्रोच्चार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई संसद का उद्घाटन किया। पूजन के बाद तमिलनाडु के मठों से आए अधीनम ने PM मोदी को सेंगोल सौंपा। प्रधानमंत्री ने साष्टांग प्रणाम के बाद इसे संसद में स्पीकर की कुर्सी के बगल स्थापित किया। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला उनके साथ मौजूद थे।

सेंगोल स्थापना के बाद PM मोदी ने श्रमयोगियों का सम्मान किया, जो संसद के निर्माण में शामिल थे। इसके बाद सर्वधर्म सभा हुई। प्रार्थना सभा में केंद्रीय मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे। PM मोदी सुबह 7:30 बजे संसद पहुंचे और सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया और फिर पूजन में शामिल हुए।

कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें…

पीएम मोदी सुबह 7:30 बजे नई संसद पहुंचे। उन्होंने हाथ जोड़कर सभी लोगों का अभिवादन किया।

पीएम मोदी सुबह 7:30 बजे नई संसद पहुंचे। उन्होंने हाथ जोड़कर सभी लोगों का अभिवादन किया।

सबसे पहले पीएम मोदी और ओम बिड़ला हवन में शामिल हुए। अग्निकुंड में आहूति देते पीएम।

सबसे पहले पीएम मोदी और ओम बिड़ला हवन में शामिल हुए। अग्निकुंड में आहूति देते पीएम।

हवन-पूजन के बाद पीएम मोदी ने सेंगोल को साष्टांग प्रणाम किया।

हवन-पूजन के बाद पीएम मोदी ने सेंगोल को साष्टांग प्रणाम किया।

तमिलनाडु के अधीनम के साथ पीएम सेंगोल लेकर संसद भवन की ओर निकले।

तमिलनाडु के अधीनम के साथ पीएम सेंगोल लेकर संसद भवन की ओर निकले।

संसद में सेंगोल लेकर पीएम के दाखिल होते समय पारंपरिक वाद्ययंत्रों पर वंदे मातरम बजाया गया।

संसद में सेंगोल लेकर पीएम के दाखिल होते समय पारंपरिक वाद्ययंत्रों पर वंदे मातरम बजाया गया।

संसद में स्पीकर की कुर्सी के पास सेंगोल की स्थापना करते पीएम मोदी। उसके साथ स्पीकर ओम बिड़ला।

संसद में स्पीकर की कुर्सी के पास सेंगोल की स्थापना करते पीएम मोदी। उसके साथ स्पीकर ओम बिड़ला।

पीएम मोदी ने वीडी सावरकर की जयंती के मौके पर उनकी तस्वीर पर फूल अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी।

पीएम मोदी ने वीडी सावरकर की जयंती के मौके पर उनकी तस्वीर पर फूल अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी।

पीएम मोदी और स्पीकर ओम बिड़ला ने नई संसद का ऑफिशियल इनॉगरेशन किया। शिलापट पर दोनों के नाम हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत में लिखे हैं।

पीएम मोदी और स्पीकर ओम बिड़ला ने नई संसद का ऑफिशियल इनॉगरेशन किया। शिलापट पर दोनों के नाम हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत में लिखे हैं।

पीएम मोदी ने संसद का निर्माण करने वाले श्रमयोगियों का सम्मान किया। पीएम ने उन्हें शॉल ओढ़ाया और स्मृति चिह्न दिया।

पीएम मोदी ने संसद का निर्माण करने वाले श्रमयोगियों का सम्मान किया। पीएम ने उन्हें शॉल ओढ़ाया और स्मृति चिह्न दिया।

भवन परिसर में सर्व धर्म सभा का आयोजन किया गया। इसमें सभी धर्मों के प्रतिनिधियों ने प्रार्थना कही।

भवन परिसर में सर्व धर्म सभा का आयोजन किया गया। इसमें सभी धर्मों के प्रतिनिधियों ने प्रार्थना कही।

ये खबर भी पढ़ें…

नए संसद भवन का इनॉगरेशन:PM मोदी गांधी को नमन कर हवन में बैठे, सेंगोल को साष्टांग प्रणाम कर स्पीकर की चेयर के पास स्थापित किया

सेंगोल की स्थापना करने के बाद पीएम मोदी ने सभी साधु-संतों का आशीर्वाद लिया।

सेंगोल की स्थापना करने के बाद पीएम मोदी ने सभी साधु-संतों का आशीर्वाद लिया।

हवन और मंत्रोच्चार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई संसद का उद्घाटन किया। पूजन के बाद तमिलनाडु के मठों से आए अधीनम ने PM मोदी को सेंगोल सौंपा। प्रधानमंत्री ने साष्टांग प्रणाम के बाद इसे संसद में स्पीकर की कुर्सी के बगल स्थापित किया। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला उनके साथ मौजूद थे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें