अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

राजद-जदयू का पश्चिम बंगाल मिशन:जदयू के गुलाम कर रहे लगातार कैंप, राजद के श्याम-सिद्दिकी दीदी की TMC संग बनाएंगे रणनीति

Share

पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार की दो क्षेत्रीय पार्टियां अपना दम दिखाने को तैयार हैं। राजद और जदयू इस चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। जदयू लगातार इस चुनाव की तैयारी कर रहा है। बंगाल विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी जदयू ने गुलाम रसूल बलियावी को दी है। बलियावी लगातार पश्चिम बंगाल में कैंप कर रहे हैं। माना जा रहा है कि जदयू बंगाल के सीमांचल क्षेत्र, जो बिहार से जुड़ा हुआ है उन इलाकों से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है।

उधर, राजद भी पूरे दमखम के साथ पश्चिम बंगाल के चुनाव में अपने उम्मीदवारों को उतारने की तैयारी कर रहा है। पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्याम रजक को दी गई है। साथ ही अब्दुल बारी सिद्दिकी भी बंगाल चुनाव की जिम्मेदारियों को देखेंगे।

श्याम रजक ने बताया 31 जनवरी को पश्चिम बंगाल के राजद पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद 1 फरवरी को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे।उसी दिन TMC के नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ श्याम रजक और अब्दुल बारी सिद्दिकी भेंट करेंगे। माना जा रहा है कि राजद काफी जोर-शोर से बंगाल के चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहा है । राजद चाहता है पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के साथ मिलकर भाजपा को शिकस्त दी जाए।

राजद नेता श्याम रजक ने बताया कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय जनता दल का ठीकठाक प्रभाव है। बंगाल के चुनाव में हर हाल में भाजपा को रोकने के लिए राजद गठबंधन बनाकर चुनाव में उतरेगा। श्याम रजक ने बताया पश्चिम बंगाल में सभी नेताओं से लगातार उनकी बातचीत चल रही है। वक्त आने पर राजद कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा, इसकी भी घोषणा जल्द कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जदयू भाजपा के सहयोग के लिए चुनाव में उतर रहा है। इसका उन्हें पश्चिम बंगाल के चुनाव में कोई फायदा नहीं मिलने वाला।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें