अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बालाघाट में RJD नेत्री प्रियंका ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Share

बालाघाट। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती रविवार को बालाघाट में संविधान विहीन भारत को लेकर आयोजित संगोष्ठी में शामिल हुए। जहां उन्होंने केंद्र सरकार पर संविधान को हर तरीके से कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की संविधान का गलत इस्तेमाल कर उसके माध्यम से अपने चंद पूंजीपति दोस्तों को लाभ पहुंचाना चाहती है। संविधान में भले ही जाति के आधार पर भेदभाव करने का उल्लेख नहीं है। लेकिन देखा जा रहा है कि इस आधार पर किसी को घोड़ी पर चढ़ने नहीं दिया जाएगा, किसी की बारात नहीं निकलने दी जायेगी, किसी को डयूटी नहीं करने दी जाएगी।

दिल्ली सरकार पर भी हमला
बालाघाट मुख्यालय में संविधान विहीन भारत को लेकर बहुजन समिट का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रख्यायत इतिहासकार व सामाजिक कार्यकर्ता प्रो राम पुनियानी के साथ ही राजद प्रवक्ता प्रियंका भारती शामिल हुई। प्रियंका भारती ने संबोधन के दौरान दिल्ली की वायु को लेकर वहां की बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री हवा के संबंध में सवाल करने पर AQI को टेम्परेचर बताती है। ये हमारे दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं।

चंद पूंजीपति दोस्तों को पहुंचा रहे लाभ
उन्होंने आगे कहा कि संविधान के आर्टिकल 21 में उल्लेख है कि जल, जंगल जमीन व पशु को लेकर लिखा गया है लेकिन क्या ये लोग उसे सुरक्षित रख पा रहे है ? केंद्र सरकार ने बड़ा विचित्र कानून लाया है। अरावली पहाड़ का उदाहरण देते हुए बताया कि इन्होने कानून लाया है कि 100 मीटर से नीचे का पहाड़ अगर वह 99 मीटर है तो उसे तोड़ दो। इनकी मंशा संविधान का गलत इस्तेमाल करना हैं। यह सिर्फ अपने चंद पूंजीपति दोस्तों को लाभ पहुंचाना हैं।

अपने मुताबिक शासन करने की मंशा
प्रियंका भारती ने आगे कहा कि मनरेगा योजना का नाम बदल दिया गया। आपके हक को इन्होंने छीन लिया। मनरेगा के लिये सभी ने लड़ाई लड़ी और यह देश में सबसे मजबूत कानूनी अधिकार था, जो लोगों को रोजगार उपलब्ध कराता था। लेकिन इनकी मंशा नाम ही नहीं बदलना है, बल्कि संविधान को कमजोर करने की कोशिश है। ताकि देश में ये अपने मुताबिक शासन कर सके।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें