अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पटना में सड़क से सदन तक संग्राम, विधानसभा में RJD-लेफ्ट विधायकों ने पलटा रिपोर्टर टेबल, RJD के भारी बवाल के बाद हिरासत में तेजस्वी-तेजप्रताप

Share

पटना

विधानसभा मार्च के दौरान एकबार फिर सड़क पर RJD की गुंडई दिखी। तेजस्वी-तेजप्रताप के नेतृत्व में राजद ने बेरोजगारी, महंगाई, राज्य में बदतर कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ विधानसभा मार्च निकाला। मार्च के दौरान डाकबंगला चौराहे पर पुलिस और राजद कार्यकर्ताओं के बीच जमकर भिड़ंत हुई। इसमें राजद कार्यकर्ताओं ने एक पुलिस के जवान का सिर फोड़ दिया। राजद कार्यकर्ताओं और पुलिस की तरफ से शुरू हुई पत्थरबाजी में पत्रकार का भी सिर फूटा। पुलिस ने हालात बेकाबू होता देख लाठीचार्ज शुरू कर दिया। दुकानों और मार्केट में छिपे कार्यकर्ताओं को खोज-खोज कर पीटा। राजद कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों में जमकर तोड़-फोड़ शुरू कर दी। राजद के कार्यकर्ता झोला में भर कर पत्थर और ईंट के टुकड़े लेकर आए थे।

हंगामे के कारण डाकबंगला चौराहे पर करीब 2 घंटे बाद ट्रैफिक चालू हो पाया। राजद के विधानसभा मार्च से पूरे शहर में जाम लग गया। इसमें कई एम्बुलेंस भी फंसे रहे।

हड़ताली मोड़ से डाकबंगला चौराहे तक इस तरह लग गया जाम।

हड़ताली मोड़ से डाकबंगला चौराहे तक इस तरह लग गया जाम।

तेजस्वी-तेजप्रताप ने दी गिरफ्तारी

लाठीचार्ज के बाद भी राजद कार्यकर्ता जब नहीं माने तो पुलिस ने गिरफ्तारी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं को बस से भर कर कोतवाली थाना ले जाया गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और तेजप्रताप सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।

कार्यकर्ताओं के साथ तेजस्वी-तेजप्रताप ने दी गिरफ्तारी।

कार्यकर्ताओं के साथ तेजस्वी-तेजप्रताप ने दी गिरफ्तारी।

प्रदर्शन के दौरान तेजप्रताप का उग्र रूप।

प्रदर्शन के दौरान तेजप्रताप का उग्र रूप।

पुलिस को अंजाम भुगतने की धमकी

इससे पहले कार्यकर्ताओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार भी की। प्रदर्शन के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने पुलिस को धमकी भी दी। कार्यकर्ता बोल रहे थे कि जाने दीजिए नहीं तो आप चक्कर में पड़ जाएंगे।

पिकवैन पर बैठकर विधानसभा मार्च करते तेजप्रताप और तेजस्वी।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि विधानसभा मार्च के जरिए हमने सरकार को आईना दिखाया है। चुनाव के दौरान अपने मेनिफेस्टो में सरकार ने कई वादे किए थे। 19 लाख युवाओं को रोजगार दिलाने का वादा किया था, लेकिन कई महीने बीत गए, रोजगार का कहीं अता-पता नहीं है।

कार्यकर्ताओं की उग्र भीड़ को रोकने के लिए पानी की बौछार करती पुलिस।

कार्यकर्ताओं की उग्र भीड़ को रोकने के लिए पानी की बौछार करती पुलिस।

राजद कार्यकर्ताओं ने पुलिस के जवान का सिर फोड़ा।

राजद कार्यकर्ताओं ने पुलिस के जवान का सिर फोड़ा।

पुलिस की लाठी से घायल राजद कार्यकर्ता।

पुलिस की लाठी से घायल राजद कार्यकर्ता।

सरकार पुलिस से जुड़ा काला कानून सामने लाने जा रही है। हमलोग सदन के अंदर और बाहर दोनों ही जगह इसका बहिष्कार करेंगे। यह कानून फाड़ने लायक है। इससे मजिस्ट्रेट का कोई मतलब नहीं रह जाएगा और बिना वारंट के पुलिस धर-पकड़ कर सकेगी। इसलिए इसका हम विरोध कर रहे हैं।

विधानसभा मार्च के दौरान राजद समर्थक।

विधानसभा मार्च के दौरान राजद समर्थक।

राजद का मुखपत्र 'राजद समाचार' का लोकार्पण करते तेजस्वी यादव व अन्य।

राजद का मुखपत्र ‘राजद समाचार’ का लोकार्पण करते तेजस्वी यादव व अन्य।

राजद समाचार का हुआ लोकार्पण
राबड़ी देवी के आवास पर मंगलवार को राम मनोहर लोहिया की जयंती और भगत सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में तेजस्वी यादव, जगदानंद सिंह, वृषण पटेल, उदय नारायण चौधरी, कांति सिंह, श्याम रजक, प्रेम कुमार मणि, आलोक मेहता, जयप्रकाश नारायण यादव ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रेम कुमार मणि द्वारा संपादित राजद के मुखपत्र राजद समाचार का लोकार्पण भी किया गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि यह पत्र प्रति माह प्रकाशित किया जाएगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें