पालपुर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की प्रशासनिक तंत्र के कारण इन दिनों खूब लोग परेशान हैं। चाहे वह सड़क का मामला हो या मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का मामला हो, हर जगह अनियमितताओं का भंडार भरा हुआ है। इन दिनों शिवराज सरकार की आर्थिक तंगी का ढिंढोरा जमकर पीटा जा रहा है अब इसका शिकार देपालपुर तहसील के ग्राम चिकलोड़ा, सगड़ोद, शिवगढ़ के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है इन गांवों को जोड़ने वाली सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। इसके लिए तीनों गांव के युवाओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर एसडीएम रविकुमार सिंह, तहसीलदार बजरंग बहादुरसिंह, जनपद सीईओ राजू मेड़ा के नाम ज्ञापन सौंपकर 6 सूत्री मांग रखी हैं। जिसमें सड़कों से होने वाली समस्याओं के बारे में बताया गया है तथा सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाए इस प्रकार की मांग प्रशासन से रखी है।
देपालपुर से भूरा धाकड़





