अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आरटीआई एक्टिविस्ट आनंद राय कांग्रेस में शामिल

Share

भोपाल। मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाले को उजागर करने वाले व्हिसल ब्लोअर में से एक आरटीआई एक्टिविस्ट आनंद राय ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राजधानी स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की मौजूदगी में राय का पार्टी ज्वाइन करने पर स्वागत किया। इससे पहले पिछले साल नवंबर में ही आरटीआई एक्टिविस्ट आनंद राय ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की सदस्यता ली थी। इसके कुछ समय बाद ही उन्होंने इस्तीफा भी दे दिया था। यहां कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आनंद राय का स्वागत करते हुए कहा कि आनंद राय ने हमेशा मध्य प्रदेश के लोगों के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि आदिवासी अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने की सजा भी उन्हें मिली है। वहीं दूसरी तरफ जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि राय के साहस और सच्चाई की लड़ाई में योगदान के लिए उनका तहे दिल से वो स्वागत करते हैं। इसी में उन्होंने आगे कहा, कि आनंद राय के साथ मिलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ वो लड़ाई को और मजबूत करेंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें