अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बनारस में ईवीएम पर बवालः तीन सौ लोगों पर हत्या के प्रयास, लूट और बलवा की धाराओं में केस, एडीजी जोन के ड्राइवर की तहरीर पर मुकदमा

Share

एडीजी जोन रामकुमार की गाड़ी पर पथराव हुआ था। उनका चालक लालता प्रसाद घायल हुआ था। चालक की ही तहरीर पर लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास, लूट, बलवा, सरकारी काम में बाधा समेत 16 संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वीडियो व फोटो के जरिये अज्ञात उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Ruckus on EVM in Banaras Nodal officer removed from election work ban on  going to the counting place - बनारस में ईवीएम पर बवालः नोडल अधिकारी को  निर्वाचन कार्य से हटाया, मतगणना

पहड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल पर रखी गई ईवीएम में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए सैकड़ों सपाजनों ने मंगलवार शाम हंगामा किया था। मंडी के मेन गेट समेत परिसर में वह धरने पर बैठ गए थे। बैरिकेडिंग तोड़ स्ट्रांग रूम में दो बार घुसने की कोशिशों में सुरक्षाबलों से उनकी धक्कामुक्की हुई थी। इसके बाद प्रशासन विरोधी नारेबाजी के बीच मंडी के सामने पांडेपुर-पहड़िया रोड पर जाम लगा दिया था। 

Evm Controversy In Varanasi Police Filed Case Against 300 Unknowns In  Attempts To Murder And Many Other Sections - वाराणसी में ईवीएम पर बवालः 300  अज्ञात पर हत्या के प्रयास समेत अन्य

घटना के बाद मौके पर मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा, पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के साथ ही एडीजी जोन राम कुमार पहुंचे थे। एडीजी जोन का वाहन जैसे ही मंडी के गेट से भीतर पहुंचा, गेट नंबर दो के पास उसे रोकने के साथ ही पीछे से पत्थरबाजी शुरू हो गई।

घटना में एडीजी जोन राम कुमार को चोट तो नहीं आई लेकिन चालक लालता प्रसाद यादव के कान व जबड़े में गंभीर चोट लग गई। वह बेहोश हो गये। गनर श्याम दुलारे सिंह को भी चोट लग गई। 

 पथराव में एडीजी जोन के वाहन के शीशे टूट गये। शीशा के साथ ही साइड मिरर, फ्लैग लाइन, बम्फर व दरवाजे का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिये। वाहन के ऊपर लगा वायरलेस एन्टीना कुछ लोग तोड़कर लेकर भाग गये। इस दौरान नारेबाजी व अभद्र भाषा का इस्तेमाल होता रहा। उग्र भीड़ जोर-जोर से बोल रही थी कि इतना मारो की मर जाए, जिन्दा बचकर न जाने पाये।

अज्ञात लोगों पर बलवा, धमकी देने, मारपीट, सरकारी काम में बाधा, सरकारी संपत्ति का नुकसान, सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान, हत्या के प्रयास, लूट समेत 16 धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों को चिह्नित कर रही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें