अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

किसान आंदोलन पर चर्चा के लिए 9 सदस्य समिति बनाए जाने की खबर केवल अफवाह

Share

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि ऐसी कोई समिति नहीं बनाई गई है 
किसान मोर्चा की टीम पश्चिम बंगाल और असम जाएगी भाजपा को वोट ना देने की अपील करेगी

संयुक्त किसान मोर्चा स्पष्ट करता है कि सरकार के साथ बातचीत के लिए बनाई जा रही 9 सदस्यीय समिति की खबर गलत है। ऐसी कोई समिति नहीं बनाई गई है।
 सयुंक्त किसान मोर्चा की एक टीम पश्चिम बंगाल और असम में जाकर वहां के मतदाताओं से अपील करेगी कि वे किसान विरोधी भाजपा को वोट न दें।  यह कार्यक्रम 12 मार्च से शुरू होगा व अभी के लिए तीन दिन तक चलेगा।
 इस आंदोलन में अब तक अपना बलिदान देने वाले किसानों की संख्या 280 पार कर गई है। आज हरियाणा के जींद जिले के एक 50 वर्षीय किसान राधेश्याम टिकरी बॉर्डर पर शहीद हो गए।
 उत्तर प्रदेश के बिजनौर को पार करने के बाद किसान मजदूर जागृति यात्रा कल उत्तराखंड के जसपुर में प्रवेश कर गई।  यात्रा ने 300 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की और अब तक 200 से अधिक गांवों और कस्बों से गुजरी है।  आज इस यात्रा के दिनेशपुर पहुंचने की उम्मीद है।
 एसकेएम नोदीप कौर व उनके साथियो पर एबीवीपी द्वारा किए गए हमले की निंदा करता है। कल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान उन पर हमला किया गया।
 – डॉ दर्शन पाल *संयुक्त किसान मोर्चा*

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें