अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

रूस-यूक्रेन तनाव : जान बचा कर ऐसे लौट रहे हैं भारतीय स्टूडेंट्स, बोले- हर पल मौत का साया

Share

भोपाल. युद्ध के हालात के बीच यूक्रेन में रह रहे भारतीय नागरिक खासतौर से स्टूडेंट्स लौटना शुरू हो गए हैं. हालात बेहद चिंताजनक हैं. सभी नागरिक डरे हुए हैं. कब क्या हो जाए पता नहीं. रूसी सेना सिर्फ 20 किमी दूर रह गयी है.

भोपाल लौटे एक ऐसे ही मेडिकल स्टूडेंट ने आपबीती सुनाई. उन्होंने कहा सभी नागरिक डर के बीच रह रहे हैं. हालांकि वहां की सरकार पूरा सपोर्ट कर रही है लेकिन युद्ध का खतरा हर पल बना हुआ है. इंडियन गवर्नमेंट भारतीयों को अपने देश ला रही है. लेकिन सरकार को फ्लाइट की संख्या बढ़ाना चाहिए, जिससे ज्यादा से ज्यादा भारतीय स्वदेश लौट सकें. इसके अलावा फ्लाइट के टिकट भी सस्ता करना चाहिए.

बहुत डरे हुए हैं सब
यूक्रेन से भोपाल पहुंचे हर्षित शर्मा ने कहा डर तो लगता है. वहां तनाव के माहौल के बीच भारतीय भी डरे हुए हैं. स्टूडेंट्स अपने हॉस्टल और घरों में दुबके हुए हैं. यूक्रेन की बॉर्डर पर टेंशन है. वहां की गवर्नमेंट भारतीयों के साथ पूरा सहयोग कर रही है. इंडिया गवर्नमेंट के सपोर्ट से सभी भारतीयों को लाया जा रहा है. मध्य प्रदेश गवर्नमेंट की भी अच्छी पहल है. उनका भी मैं धन्यवाद करना चाहता हूं.

मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है हर्षित…
हर्षित के साथ इंदौर में रहने वाली आयुषी जैन भी भोपाल पहुंचीं और भोपाल से वह सीधे अपने घर इंदौर के लिए रवाना हो गयीं. हर्षित ने कहा मैं 3 साल से यूक्रेन में हूं. एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा हूं परिवार से रोजाना बातचीत होती थी. मैं प्रार्थना करता हूं कि यूक्रेन में तनाव का माहौल खत्म हो. किसी तरह का युद्ध ना हो. फ्लाइट की संख्या बढ़ाकर ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को लाया जाए. फ्लाइट का किराया भी कम हो. क्योंकि यूक्रेन में 15000 स्टूडेंट और 5000 दूसरे भारतीय रहते हैं.

परिवार खुश
हर्षित के पिता और भाई ने कहा हमें मध्य प्रदेश गवर्नमेंट का पूरा सहयोग मिला है. हम बहुत खुश हैं कि इस तनाव के माहौल में हमारा हर्षित घर लौट आया है. हर्षित काफी थका हुआ है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें