अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

यूक्रेनी कैदियों को ले जा रहा रूसी सैन्य विमान हुआ क्रैश, 65 की मौत

Share

मास्को। र्जनों यूक्रेनी युद्धबंदियों को ले जा रहा एक रूसी सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इसमें 65 यूक्रेनी कैदियों की मौत हो गई.यह एक रूसी इल्यूशिन आईएल-76 सैन्य परिवहन विमान था जो रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में हादसे का शिकार हुआ. जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त इस विमान में यूक्रेन बॉर्डर से पकड़े 65 यूक्रेनी कैदी थे. इसके अलावा छह चालक दल के सदस्य और तीस एस्कॉर्ट थे.कि यूक्रेन के इन युद्धबंदियों को कैदियों की अदला-बदली समझौते के तहत यूक्रेन ले जाया जा रहा था।

दुर्घटना के समय प्लेन में युद्धबंदियों के अलावा चालक दल के छह सदस्य और तीन अन्य लोग भी सवार थे। ‎मिली जानकारी के अनुसार रूस का प्लेन इल्यूशिन 2-76 मिलिट्री प्लेन यूक्रेन की सीमा से सटे इलाके बेलगोरोद में क्रैश हुआ है। इस प्लेन से यूक्रेन के 65 युद्धबंदियों को ले जाया जा रहा था। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया ‎कि दुर्घटना के समय प्लेन में युद्धबंदियों के अलावा चालक दल के छह सदस्य और तीन अन्य लोग भी सवार थे। बताया जा रहा है ‎कि रूस के इल्यूशिन 2-76 मिलिट्री प्लेन को सैनिकों, सामान, सैन्य उपकरण और हथियारों को लाने ले जाने के लिए डिजाइन किया गया। इस विमान की क्षमता 90 यात्रियों तक को ले जाने की है।
दुर्घटना के संबंध में रूस के स्थानीय गवर्नर वयाचेस्लाव ग्लाडकोव ने कहा कि कोरोचांस्की जिले में घटना हुई है और वह घटनास्थल पर जाकर इसका निरीक्षण करेंगे। हालां‎कि जांचकर्ता और आपातकर्मी पहले से ही घटनास्थल पर मौजूद हैं। यहां गौरतलब है कि यूक्रेन की सीमा से सटे बेलगोरोड क्षेत्र पर हाल के महीनों में यूक्रेन से कई हमले हुए हैं। बीते साल दिसंबर में भी यहां एक मिसाइल हमला हुआ था, जिसमें 65 लोगों की मौत हो गई थी,।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें