अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

रतलाम में गाय के पास पेशाब करने के आरोप में मार खाने वाले सैफुद्दीन ने अपना दर्द बयां किया बोले- जबरन कबूल करवाया

Share

रतलाम

रतलाम में गाय के पास पेशाब करने के आरोप में मार खाने वाले सैफुद्दीन ने अपना दर्द बयां किया है। उनका कहना है कि मैंने गाय के पास पेशाब नहीं की थी। आरोपियों ने पिटाई करते हुए मुझसे जबरन गुनाह कबूल करवाया। अब मुझे पीटने वालों की भी वैसी ही बेइज्जती होनी चाहिए, जैसी मेरी हुई है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हो गया है।

‘बुलाया और मारपीट शुरू कर दी’

पीड़ित ने बताया -मैं कबाड़ और हार्डवेयर का काम करता हूं। 27 जनवरी की दोपहर मैं त्रिपोलिया गेट क्षेत्र में पेशाब करने गया था। इसके बाद वहां मौजूद वीरेंद्र राठौर ने मुझे बुलाया और गाय पर पेशाब करने का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी, इसका वीडियो भी बनवाया। रिकॉर्डिंग कर जबरन गुनाह कबूल करवाया। मेरी टोपी भी पैरों तले कुचली। धार्मिक भावनाएं भी आहत कीं। इसके बाद पुलिस वालों को बुलवाकर माणक चौक थाने के सुपुर्द कर दिया। रात 8 बजे तक थाने में ही बैठाए रखा। इसके बाद घर भेज दिया गया। आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद थाने से फोन आया। इसके बाद मेरी शिकायत दर्ज की गई। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जिस तरह मेरी बेइज्जती की गई है, उसी तरह उसकी भी सरे बाजार बेइज्जती होनी चाहिए।’

CSP बोले-आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
इस मामले को लेकर CSP हेमंत चौहान ने बताया कि वीडियो की जांच के बाद सैफुद्दीन की शिकायत दर्ज की गई। आरोपी वीरेंद्र राठौर को जेल भेज दिया गया है। उस पर माणक चौक थाने में पहले से भी केस दर्ज है।

ये है मामला
रतलाम में गाय के पास पेशाब करने पर मुस्लिम बुजुर्ग की जमकर पिटाई कर दी गई। वह हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा। फिर भी उसे थप्पड़ मारे और हाथ मरोड़ा। मामला त्रिपोलिया गेट क्षेत्र का है। बुजुर्ग पर आरोप है कि उसने कचरे के ढेर के पास बैठी गाय के पास पेशाब की थी। इसी को लेकर आरोपी वीरेंद्र राठौर ने थप्पड़ मारा, हाथ मरोड़ा, टोपी उतरवाकर पैर से कुचलवाया। पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी वीरेंद्र पर केस दर्ज कर लिया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें