अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*सज्जन वर्मा के बेटे गगन वर्मा का निधन*

Share

इंदौर. पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के पुत्र गगन वर्मा का आकस्मिक निधन हो गया है। गगन वर्मा पिछले तीन-चार महीनों से बीमार थे।गगन वर्मा 25 साल पहले सीढिय़ों से गिर गए थे। इस हादसे से कमर में गहरी चोट आई थी। जिसके बाद से ही व्हील चेयर पर थे। तीन चार महीनें से तबियत ज्यादा खराब होने लगी थी।

एक्सीडेंट ने बदली जिंदगी, 20 साल से व्हीलचेयर पर थे गगन
परिजनों के अनुसार, गगन वर्मा करीब 20 साल पहले एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी को गहरा नुकसान पहुंचा, जिससे वह जीवन भर के लिए व्हीलचेयर पर निर्भर हो गए। इसके बावजूद उन्होंने जीवन को सकारात्मक रूप से जिया और परिवार के अत्यंत प्रिय सदस्य बने रहे।

तीन महीने से थे बीमार, बॉम्बे अस्पताल में चल रहा था इलाज
बीते तीन-चार महीनों से गगन की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। उन्हें बेहतर इलाज के लिए बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, कुछ दिनों से उनकी स्थिति अत्यंत नाज़ुक बनी हुई थी और गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका निधन पूरे परिवार के लिए गहरी पीड़ा और शोक का कारण बना है।

राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक, कांग्रेस नेताओं ने जताया दुख
गगन वर्मा के निधन से सज्जन सिंह वर्मा सहित पूरा वर्मा परिवार शोकग्रस्त है। गगन एक स्पेशल चाइल्ड थे और परिवार में अत्यधिक लाड़-प्यार में पले थे। उनके निधन पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी और कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राजनीतिक, सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर उनके योगदान और उपस्थिति को हमेशा याद किया जाएगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें