*विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तत्काल इस्तीफा और मृतकों के परिजनों को 50 लाख मुआवजा दिए जाने की मांग*
इंदौर। भागीरथपुरा में दूषित पानी से हो रही लगातार मोतों के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने अभियान शुरू किया है। भोपाल में कैलाश विजयवर्गीय के बंगले के घेराव के बाद आज इंदौर में किला मैदान स्थित विजयवर्गीय के बंगले का घेराव किया गया । इस घेराव और प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. मनोज यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल , प्रदेश महासचिव रामस्वरूप मंत्री शाहिद प्रदेश के विभिन्न पदाधिकारियों ने किया।्प्रदर्शन में पार्टी के प्रदेश के कोने-कोने से आए कार्यकर्ताओं ने हिस्सेदारी की ।


प्रदर्शनकारी बड़ा गणपति चौराहे पर सुबह से ही एकत्रित होना चालू हो गए थे यहां से जुलूस बनाकर जिंसी चौराहा होते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक तक पहुंचे ।
पार्टी की मांग है कि भागीरथपुरा की घटना के लिए कैलाश विजय की पूर्ण रूप से उत्तरदाई है और उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए साथ ही इंदौर नगर निगम भी अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल रही है इसलिए महापौर को भी इस्तीफा देना चाहिए पार्टी की मांग है कि भागीरथपुरा की घटना में सभी सत्रह म्रृतको के परिजनों को 50 लख रुपए तथा बीमारी को ₹500000 मुआवजा दिया जाए साथ ही संपूर्ण घटना की न्यायिकजच तथा घटना के दोषी के खलाफ हत्या का मुकदमा चलाया जाए।
प्रदर्शन में सर्वश्री राजेंद्र यादव, बटेश्वर नाथ सिंह ,मोहम्मद अली सिद्दीकी, लालू यादव, लीलाधर चौधरी चंद्रसेन निमोंकर, कमलेश परमार,जी के यादव ,अमन यादव, अजय यादव, दीपक पांचाल ,मनोज हार्डिया , चंदन सिंह मकवाना , किरण गोरे,महेंद्र गौरे, सहित रीवा सीधी सतना देवास उज्जैन रतलाम मंदसौर नीमच झाबुआ अलीराजपुर जिलों के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी की।
लक्ष्मी बाई प्रतिमा पर पुलिस बेरी केड
टिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की खूब झूमा झटकी हुई। कई कार्यकर्ता गिर भी गए और उन्हें चोंटे भी आई बाद में वही सड़क पर समाजवादी पार्टी ने विरोध में धरना दिया। धरना स्थल पर ही डॉक्टर मनोज यादव, बाबूलाल पहलवान, दिनेश पांडे, रामबाबू अग्रवाल, रामस्वरूप मंत्री, राधेश्याम पवार, लीलाधर चौधरी, राजेंद्र यादव ,बटेश्वर नाथ सिंह सहीत कई वक्ताओं ने संबोधित करते हुए चेतावनी दी कि यदि कैलाश विजयवर्गीय का इस्तीफा नहीं होता है तो समाजवादी पर्टी इस आंदोलन को प्रदेश व्यापी बनाकर सरकार को बर्खास्त करने की मांग करेगी।





