अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

समाजवादी पार्टी 17 दिसंबर को करेगी विधानसभा का घेराव

Share

इंदौर। बडती महंगाई ,घटते रोजगार और किसानों, मजदूरों की बडती समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी 17 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करेगी। प्रदेश में किसानों, बहनों, छात्रों, एससी-एसटी वर्ग और पत्रकारों सहित सभी वर्ग परेशान हैं ।मोहन यादव के मुख्यमंत्री बने एक साल हो गया है । इस एक साल में मध्य प्रदेश ने कर्ज, क्राइम और करप्शन का नया रिकॉर्ड बन रहा है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव रामस्वरूप मंत्री ने बताया कि 17 तारीख को प्रदेश के सभी जिलों से समाजवादी पार्टी और उससे जुड़े संगठन के नेता कार्यकर्ता भोपाल पहुंचेंगे ।

आज यहां जारी बयान में श्री मंत्री ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, धोखा देने और जनता के साथ वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ‘मोहन यादव जी को लगभग एक साल हो गया है इस काल में करप्शन की लूट मची है। इस सरकार में लूट की छूट है। सरकारी जमीनें बेची जा रही हैं। एक हज़ार करोड़ की ज़मीन तीन सौ करोड़ में बेची जा रही है।

मध्य प्रदेश कृषि प्रधान राज्य है और राज्य सरकार की प्राथमिकता किसान तथा मजदूर हितैषी होनी चाहिये लेकिन वहां भाजपा के शासनकाल में ख़ासकर किसान तथा खेतिहर मजदूर वर्ग के लोग सबसे ज़्यादा दुःखी और परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि जब किसान तथा खेतिहर मजदूर वर्ग के लोग अपनी मांगों के समर्थन में आन्दोलन के लिए सड़क पर उतरते हैं तो तब उन्हें सरकार अपनी निरंकुशता तथा जुल्म-ज्यादती का शिकार बनाती है, जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें