अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

समाजवादी पार्टी की बढ़ी मुश्किलें, 2500 कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR

Share

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही बीजेपी से इस्तीफा देने वाले विधायकों का लाइन लग गई. यूपी की योगी सरकार में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री पद से इस्तीफा देते ही स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई विधायक शुक्रवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए. इस दौरान कार्यक्रम में भारी संख्या में आई भीड़ ने कोविड-19 के मानदंडों का जमकर उल्लंघन किया. मामले को संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग के निर्देश पर संबंधित धाराओं में सपा के 2500 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

सपा के 2500 कार्यकर्ताओं पर FIR

इस संबंध में सीपी डीके ठाकुर ने बताया कि, हमें जानकारी मिली कि लगभग 2500 लोग समाजवादी पार्टी के कार्यालय में जमा हुए. चुनाव आचार संहिता के अनुसार 15 जनवरी तक कोई रैली, सभा नहीं हो सकती है. हमारी टीम ने वहां पहुंचकर कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कर ली, उल्लंघन के आधार पर हमने मामला दर्ज किया है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें