अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

संघ केवल देश और सनातन की बात करता है-कैलाश विजयवर्गीय

Share

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) ने पथ संचलन निकाला। इसमें हजारों स्वयं सेवक शामिल हुए। ढोल नगाड़े की धुन में सभी स्वयं सेवक अनुशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। शहर में कई स्थानों पर फूल बरसाकर पथ संचलन का स्वागत भी किया गया। नंदा नगर क्षेत्र से निकले पथ संचलन में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पहले बड़े स्तर पर पथ संचलन निकलता था, लेकिन अब शाखा के अनुसार अनुशासित तरीके से लघु पथ संचलन निकाला गया है। स्वयं सेवक होने का हमें गर्व है। शाखा से मिले संस्कार राष्ट्र सेवा, समाज सेवा, कुरीतियों से लड़ने व समाज के परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि संघ के लोग अपने घर और परिवार के साथ सबसे ज्यादा समाज और देश के बारे में सोचते हैं। देश के अंदर जिस प्रकार से डेमोग्राफी बदल रही है, उसे देखकर लगता है कि आज संघ की आवश्यकता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ न जाति की बात करता और न ही किसी वर्ग की। संघ केवल देश और सनातन की बात करता है।

विजयवर्गीय ने यह भी दावा किया कि एक सर्वे कराया था, जिससे इस बात का पता चला कि जो आत्महत्या करते हैं वे लोग संघ की शाखा में नहीं हैं। इसलिए लोगों से आग्रह करता हूं कि लोग अपने बच्चों को संघ में भेजें। संघ की शाखा में जो जाता है, उसका आत्मविश्वास मजबूत रहता है।

Add comment

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें