क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर से एक अच्छी खबर सामने आई है। सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंदोक से सगाई कर ली है। सानिया, मुंबई के बड़े कारोबारी रवि घई की पोती हैं। यह सगाई एक निजी कार्यक्रम में हुई। इसमें दोनों परिवारों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए।
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर से एक अच्छी खबर सामने आई है। सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंदोक से सगाई कर ली है। सानिया, मुंबई के बड़े कारोबारी रवि घई की पोती हैं। यह सगाई एक निजी कार्यक्रम में हुई। इसमें दोनों परिवारों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए।
बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं सानिया
सानिया चंदोक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। वह मुंबई के एक बड़े बिजनेस परिवार से हैं। घई परिवार का हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री में बड़ा नाम है। उनके पास इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और लोकप्रिय आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी है। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, सानिया चंदोक मुंबई स्थित मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी में एक डेजिग्नेटेड पार्टनर और डायरेक्टर हैं।
रवि इकबाल घई शहर के बिजनेस जगत में एक बड़ा नाम हैं। वह ग्रेविस हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड के चेयरमैन हैं। यह एक पारिवारिक कंपनी है। इसका हॉस्पिटैलिटी और आइसक्रीम सेक्टर में गहरा नाता है। वह इकबाल किशन ‘आईके’ घई के बेटे हैं। आईके घई प्रतिष्ठित क्वालिटी आइसक्रीम ब्रांड और मुंबई के मरीन ड्राइव पर स्थित इंटरकॉन्टिनेंटल होटल के पीछे के विजनरी थे। रवि घई ने परिवार के बिजनेस को भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने खासकर मध्य पूर्व में आइसक्रीम मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित की हैं और एक्सपोर्ट को बढ़ावा दिया है।
गोवा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते अर्जुन
अर्जुन ने रेड-बॉल क्रिकेट में 17 मैच खेले हैं। उन्होंने 532 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 37 विकेट भी लिए हैं, जिसमें एक पांच विकेट हॉल और दो चार विकेट हॉल शामिल हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने गोवा के लिए 17 मैच खेले हैं। उन्होंने 9 पारियों में 76 रन बनाए हैं। आईपीएल में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए पांच मैच खेले हैं। उन्होंने इसमें 38 की औसत से तीन विकेट लिए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन देकर 1 विकेट है। उनकी इकॉनमी रेट 9.36 और स्ट्राइक रेट 24.3 है।





