अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते पूरे इंदौर में सैनिटाइजेशन शुरू

Share

इंदौर, । प्रदेश में महामारी कोरोना ने कोहराम मचा दिया है वहीं पिछले साल हॉटस्पॉट बने शहर में एक बार फिर संक्रमण ने चिंता बढ़ा दी है। जिसके लिए रोकथाम के प्रयासों के साथ नगर निगम ने भी सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है।

सैनिटाइजेशन के लिए निगम ने बनाए 19 जोन

इस संबंध में बताते चले कि, शहर में संक्रमण पर सैनिटाइजेशन के लिए 19 जोन को वाहन आवंटित किए गए हैं, ताकि बाजारों से लेकर मुख्य मार्गों और प्रमुख क्षेत्रों में दिन-रात सैनिटाइजेशन का काम पूरी किया जा रहा है। बता दें कि, शनिवार को शहर में लागू लॉकडाउन के दौरान विभिन्न स्थानों के अलावा कंटेनमेंट जोन में 43 ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकार सैनिटाइजेशन किया है। जिसमें जरूरत पड़ने पर वाहनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

नगर निगम में कई क्षेत्रों का किया गया सैनिटाइजेशन

इस संबंध में बताते चले कि, आयुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश पर निगम ने वैक्सीनेशन सेंटर, मुक्तिधाम, मुख्य मार्गों के साथ अन्य क्षेत्रों में भी सैनिटाइजेशन किया। इसके अलावा साउथ तुकोगंज नाथ मंदिर, सुखलिया, हीरा नगर, बॉम्बे हॉस्पिटल परिसर, मूसाखेड़ी, श्याम नगर, श्रीनगर, ब्रजेश्वरी, खजराना, जवाहर मार्ग, सुदामा नगर, अन्नपूर्णा रोड, सिरपुर, गुमास्ता नगर, भंवरकुआं, चितावद, नौलखा चौराहा, विष्णुपुरी, राजीव गांधी प्रतिमा, तिलक नगर, गीता भवन, जंजीरवाला चौराहा, सांईकृपा नगर, लसूड़िया, मल्हारगंज, सुखदेव नगर, बाणगंगा, जगजीवन रामनगर, छोटी खजरानी, पाटनीपुरा से एमआईजीचौराहा, नौलखा बस स्टैंड, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, आदर्श रोड, पलासिया सेल्फी प्वाइंट, ओल्ड पलासिया, गिटार चौराहा, टेलीफोन नगर, मनीष पुरी, साकेत नगर शामिल हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें