अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अयोध्या में2200000 दीयों से जगमगाया सरयू घाट

Share

दिवाली की पूर्व संध्या पर अयोध्या के सरयू घाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री योगी सहित कई नेता और संतों से लेकर आम जनता शामिल हुई। दीपोत्सव में 22 लाख 23 हजार दीये अलग-अलग घाटों पर जलाए गए।

अयोध्या में मनाया गया दीपोत्सव कार्यक्रम
अयोध्या के सरयू घाट पर आज दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान 22 लाख 23 हजार दीये सरयू नदी के घाट पर जलाए गए हैं। जिसके बाद एक बार फिर सरयू घाट पर रिकॉर्ड बन गया है। इसके अलावा रेजर शो, आतिशबाजी भी की गई।

सरयू नदी पर लेजर शो का आयोजन
सरयू नदी पर दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान यहां पर लेजर शो के जरिए रामलीला का आयोजन किया गया।

सरयू नदी पर जलाए जा रहे दीये
आरती के बाद अब सरयू नदी के घाट पर दीये जलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही राम की पैड़ी पर एक नया रिकॉर्ड भी बनेगा। हर साल दिवाली के दिन उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम किया जाता है। दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री पहुंच गए हैं। घाटों पर लाखों दीये को जलाया जा रहा है।

प्राण प्रतिष्ठा से पहले दुल्हन जैसी सजी अयोध्या

अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनकर तैयार है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अगले साल 22 जनवरी को होनी है। इससे पहले शनिवार को छोटी दिवाली के अवसर पर दीपोत्सव के लिए राम नगरी अयोध्या दुल्हन की तरह सजाई गई है। आज दीपोत्सव में 21 लाख से ज्यादा दीप केवल राम की पैड़ी पर जलाए गए। यह एक विश्व रिकॉर्ड है। इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए 3 लाख 60 हजार दिए अतिरिक्त भी जलाएं गए, ताकि दीपमाला अनवरत रहे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें