अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

उप्र में कांग्रेस का फिर से परचम लहराए, इसके लिए मेहनत करूंगा-सत्यनारायण पटेल

Share

इंदौर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव पद पर मनोनीत होने के बाद पहली बार इंदौर आए वरिष्ठ नेता सत्यनारायण पटेल का मंगलवार को गांधी भवन में स्वागत किया गया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में उन्हें मालवी पगड़ी पहनाई गई, टीका लगाया व प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। इसके साथ ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों से आए कई कांग्रेसजनों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक जीतू पटवारी, संजय शुक्ला, पूर्व मंत्री प्रेमचंद गुड्डू, अश्विन जोशी, मोती सिंह पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि पटेल को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है, इंदौर के लिए गौरव की बात है। जीतू पटवारी ने कहा कि इंदौर में पहले महेश जोशी, प्रकाशचंद सेठी एवं सज्जन वर्मा को यह जिम्मेदारी मिल चुकी है। अब पटेल को यह जिम्मेदारी मिली, यह बड़ी खुशी की बात है। स्वागत भाषण पर पटेल ने सभी को धनतेरस एवं दीपावली की बधाई दी और सोनिया गांधी, राहुल गांधी का आभार मानते हुए कहा मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका में कर्तव्यनिष्ठ से पालन करूंगा। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का फिर से परचम लहराए, इसके लिए मेहनत करूंगा। सब को साथ मिलकर कांग्रेस का काम करना है व कांग्रेस को मजबूत करना है। इसके पूर्व उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। इस दौरान पटेल ने गांधी प्रतिमा व देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही खजराना गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद खजराना दरगाह पर चादर चढ़ाई।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें