अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन भी नहीं आए सिंधिया*

Share

पचमढ़ी/भोपाल। भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन रविवार को पचमढ़ी में योग अभ्यास के साथ मंत्री, सांसद, विधायकों की सुबह हुई। एक घंटा योग अभ्यास के बाद बाहर आए विधायक अशीष दुबे ने कहा कि एक अच्छे कार्यकर्ता के रूप में जनता के सामने अपनी तस्वीर रख सकें, इसके लिए हमें अपनी वाणी में संयम रखना चाहिए।

प्रशिक्षण वर्ग भाजपा की कार्यशैली में नए नहीं’

विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण वर्ग भाजपा की कार्यशैली में नए नहीं है। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को अपडेट और तरोताजा रखती है ताकि वे बेहतर ढंग से लोक कल्याण के कार्य करें। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं रोजाना योग करता हूं। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा वर्ग में नई-नई चीज सीखने को मिल रही है। अमित शाह ने कहा था कि हमें विद्यार्थी बनकर सीखना चाहिए, सीखने की कोई उम्र नहीं होती।

ट्रैक सूट पर नजर आए मंत्री, सांसद और विधायक

भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में 6.30 बजे दोनों उप मुख्यमंत्री, सभी मंत्री, सांसद, विधायक पहुंच गए थे। ट्रैक सूट, हाफ पेंट और टी शर्ट पहने सांसद विधायकों ने योग प्राणायाम के साथ जमकर पसीना बहाया। इस दौरान सतना जिले की रामपुर बघेलान विधानसभा सीट से विधायक विक्रम सिंह विक्की दौड़ते हुए प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे। हालांकि प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन भी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नहीं पहुंचे।

उप मुख्यमंत्री के सामने ही भिड़ गए दो पुलिस अधिकारी

भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में अनुशासन का पाठ पढ़ाया जा रहा है तो वहीं वर्ग के बाहर दो पुलिस अधिकारी अनुशासनहीनता करते नजर आए। सागर से पचमढ़ी में ड्यूटी पर आए एसआइ कमल किशोर मौर्य ने कैप (टोपी) नहीं लगाई थी। इस पर होशंगाबाद एडिशनल एसपी आशुतोष मिश्रा ने उन्हें फटकारते हुए साला कह दिया। इस पर मौर्य भड़क गए और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। यह विवाद उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के सामने हुआ। इस दौरान अन्य सांसद विधायक भी मौजूद थे।

दोनों को समझा कर अलग किया गया

बाद में दोनों को समझा कर अलग किया गया। मौर्य ने कहा कि सोने-खाने की कोई व्यवस्था नहीं है। रात भर नींद नहीं आई, सुबह जल्दी ड्यूटी पर आना था, इसलिए कैप पहनना भूल गया। मैंने इसके लिए माफी भी मांगी लेकिन मुझे साला बोला, अपशब्द कहे।

जनसंघ से लेकर भाजपा की संघर्ष यात्रा की लगाई प्रदर्शनी

जनसंघ से लेकर अब तक की भाजपा की विकास और संघर्ष यात्रा की प्रदर्शनी लगाई गई। यह प्रदर्शनी प्रशिक्षण वर्ग के सभागार के समीप ही लगाई गई है। प्रदर्शनी में श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी, दीनदयाल उपाध्याय, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों और पार्टी पदाधिकारी की जीवन गाथा के संघर्ष को बताया गया है। इसमें ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लघु फिल्म का भी प्रसारण किया गया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें