देपालपुर प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रकरणों की अनुशंसा के मामले को एसडीएम रवि वर्मा ने गंभीरता से लेते हुए प्रकरणों की रैंडम जांच के लिए मोर्चा संभाल लिया है नगर परिषद द्वारा भेजे गए प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रकरणों की छानबीन करने हेतु नगर पंचायत के स्टाफ के साथ साथ तहसीलदार भास्कर गा चले राजस्व निरीक्षक विवलकर के साथ पटवारियों को भी लेकर नगर के वार्ड नंबर एक दो तीन की गलियों में घूम घूम कर हितग्राहियों के कागज जैसे आधार कार्ड जमीन की रजिस्ट्री मकान की स्थिति आदि का बारीकी से अवलोकन किया गया मौके पर ही प्रत्येक कागज की छानबीन की गई
आज दिन भर एसडीएम रवि वर्मा टीम के साथ इंदौर रोड स्थित अनुसूचित जाति जनजाति छात्रावास का भी निरीक्षण किया मौके पर ही बालिकाओं के लिए गादी रजाई बेडशीट तकिए की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए स्वयं के पैसे से तत्काल 10 बिजली के बल्ब खरीद वाकर छात्रावास में प्रकाश की व्यवस्था करवाई छात्रावास की छत दुरुस्ती के लिए भी निर्देशित किया नगर पंचायत को छात्रावास के सामने गंदगी साफ करने के भी निर्देश दिए गए
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया व मरीजों के साथ-साथ स्टाफ से भी समस्याओं की जानकारी ली
किसानों की खाद की समस्या को देखते हुए सेवा सहकारी समिति खजराया का भी निरीक्षण किया खाद की उपलब्धता के बारे में समिति सेवक से चर्चा की व निर्देशित किया कि किसानों को वर्तमान समय में खाद की कठिनाई नहीं होना चाहिए





