अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

एसडीओ ने आफिस में लगाई लादेन की फोटो, बोले- मेरे गुरु हैं ओसामा

Share

फर्रुखाबाद एसडीओ ने बिजली निगम कार्यालय में आतंकी ओसामा बिन लादेन का फोटो लगा होने का मामला वायरल होते ही हड़कंप मच गया। फोटो के नीचे लिखा है श्रद्धेय ओसामा बिन लादेन, विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता। इसके नीचे ही एसडीओ रविन्द्र प्रकाश गौतम का नाम भी लिखा है। इस पर एसडीओ का कहना है लादेन मेरे गुरु हैं। उधर, मामला वायरल होने पर अधीक्षण अभियंता ने फोटो हटवा कर जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।     

फर्रुखाबाद के नवाबगंज बिजली निगम कार्यालय परिसर के वेटिंग रूम की दीवार पर लगी ओसामा बिन लादेन की फोटो वायरल हो रही है। मंगलवार को जब कर्मचारी दफ्तर पहुंचे तो दीवार पर लादेन का फोटो टंगा देखकर आश्चर्य में पड़ गए। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी बड़े अधिकारियों तक पहुंचाई। आनन-फानन फोटो हटा लिया गया। इस बारे में जब उपखंड अधिकारी रविन्द्र प्रकाश गौतम को फोन किया गया तो उन्होने बताया कि लादने हमारे गुरु हैं। इसलिए फोटो मैंने लगाई है। फोटो यदि हट जाएगी तो दूसरी भी लग जाएगी। 

अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यालय के वेटिंग रूम से लादेन की फोटो हटवा दी गई है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। जो मौके पर जाकर कर्मचारियों से बात करेगी। उसी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें