साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज रात शुरू हो चुका है और देश के कई हिस्सों में इसका दृश्य देखा जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार, यह ग्रहण भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि पर हो रहा है, जो विशेष रूप से आध्यात्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जाता है. यह चंद्र ग्रहण आज रात 01 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा. इस ग्रहण का समय और उसका प्रभाव विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं में विशेष महत्व रखता है.
केरल में चंद्रग्रहण का अद्भुत ‘ब्लड मून’ नजारा
तिरुवनंतपुरम, केरल: चंद्रग्रहण के पूर्ण चरण में चंद्रमा का अद्भुत लाल रंग दिखने लगा है.
चंद्र ग्रहण के बाद क्या करें
- स्नान करें – ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान करना शुभ माना जाता है.
- गंगाजल छिड़कें – घर के हर कोने में गंगाजल छिड़कें.
- देवी-देवताओं को स्नान कराएं – घर के देवताओं को स्नान कराएं.
- खाद्य वस्तुओं पर गंगाजल छिड़कें – खाने की चीजों पर गंगाजल छिड़कें.
- मंदिर जाएं और पूजा करें – भगवान के दर्शन करें और आशीर्वाद प्राप्त करें.
‘ब्लड मून’ का अद्भुत दृश्य: चंद्रग्रहण की पूर्ण अवस्था में चांद हुआ लाल
जब चंद्रग्रहण अपनी पूर्ण अवस्था में पहुंचता है, तो आसमान में एक अद्भुत और मनमोहक दृश्य उभरता है, जिसे ‘ब्लड मून’ कहा जाता है, और चांद लाल दिखने लगता है।





