अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

25 नवंबर तक कीजिए एक साथ दो-दो चांद के दीदार

Share

नई दिल्ली। 29 सितंबर से अंतरिक्ष में आप एक साथ दो दो चांद के दीदार कर सकते हैं। सिर्फ आज ही नहीं बल्कि 25 नवंबर तक इन्हे देखा जा सकता है। लेकिन आपको बहुत ज्यादा उत्साहित होने की जरुरत नहीं है,क्योंकि ये दूसरा वाला चांद केवल विशेष टेलीस्कोप से ही देखना संभव हो पाएगा।


यह दूसरा चांद वास्तव में एक विशालकाय एस्ट्रॉयड है, जिसे 2024 पीटी 5 कहा जा रहा है। यह एस्ट्रॉयड धरती की परिक्रमा कर रहा है और 25 नवंबर तक यह नजदीक रहेगा। इसके बाद यह सूर्य की कक्षा में चला जाएगा। इस मिनी मून की खोज 7 अगस्त को की गई थी। इसका आकार 10 फीट से 138 फीट तक हो सकता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, यह एस्ट्रॉयड वर्तमान में 2200 मील प्रति घंटा (3540 किलोमीटर प्रति घंटा) की गति से धरती का चक्कर काट रहा है। इसकी दूरी धरती से लगभग 2।6 मिलियन मील है। इस दूसरे चांद को मिनी मून नाम दिया गया है। इस खगोलीय घटना को देखना खगोल विज्ञान के शौकीनों के लिए एक चमत्कार जैसा होगा। नासा के वैज्ञानिक इस मिनी मून पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। हालांकि, इसे नंगी आंखों से देख पाना संभव नहीं होगा। इस खगोलीय घटना का अनुभव लेने के लिए विशेष टेलीस्कोप की आवश्यकता होगी।

एक दिलचस्प रिपोर्ट के अनुसार, इस मिनी मून का महाभारत से भी एक खास कनेक्शन है। स्पेन के यूनिवर्सिडैड कॉम्प्लूटेंस डी मैड्रिड के शोधकर्ताओं ने बताया है कि इस मिनी मून की विशेषताएँ अर्जुन एस्ट्रॉयड बेल्ट से मेल खाती हैं। यह बेल्ट महाभारत के प्रमुख किरदार अर्जुन के नाम पर रखी गई है, और इसका नाम अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (आईएयू) द्वारा मान्यता प्राप्त है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें