शहर को एलिवेटेड कॉरिडोर की सौगात, जनसभा में बोले CM-राम मंदिर का न्योता ठुकराने वालों की बुद्धि भ्रष्ट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लिए बुधवार को इंदौर रोड शो में आयोजित किया गया। जन आभार यात्रा के नाम से किए गए इस रोड शो में मुख्यमंत्री ने बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक डेढ़ किमी की दूरी तय की। करीब साढ़े पांच बजे बड़ा गणपति से रोड शो शुरू हुआ। इसमें आतिशबाजी देख लोगों को विदेशों की याद आ गई। फोटोग्राफर ने रोड शो की खास तस्वीरों को कैमरे में कैद किया…

रथ पर उनके साथ सबसे आगे प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री तुलसी सिलावट मौजूद रहे। इनके अलावा महापौर पुष्यमित्र भार्गव और सांसद शंकर लालवानी के साथ विधायक रमेश मेंदोला, उषा ठाकुर, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, मनोज पटेल और अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। रात 8 बजे मुख्यमंत्री ने राजवाड़ा स्थित माता अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो का समापन किया।

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अब शहर, प्रदेश और देश में तीनों जगह भाजपा की सरकार है। हम सब मिलकर इंदौर को विश्व का सबसे बेहतर शहर बनाएंगे। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों और मजदूरों की दिक्कतों को दूर करने के अभियान में जुटे हैं।

डॉ. यादव का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं भी समय से पहले रोड शो के मार्ग पर पहुंच गई। कुछ महिलाओं ने राम मंदिर के बड़े स्टिकर हाथ में ले रखे थे। वह इस रोड शो के बहाने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़े कार्यक्रम के लिए भी आभार जता रहीं थी।

रोड शो के दौरान ब्राह्मण, राजपूत, यादव, पिछड़ा वर्ग समेत अनेकों समाजों ने अपने मंच लगाए। इसी तरह कई व्यापारिक संगठन और शहर की प्रमुख संस्थाओं ने भी अपने मंच तैयार किए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के रोड शो के लिए बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक हर 10 फीट की दूरी पर एक स्वागत मंच लगा। शहर के सभी विधायकों, पार्षदों के साथ-साथ सांसद शंकर ललवानी और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के समर्थकों ने अपने-अपने अलग स्वागत मंच लगाए।

डॉ. यादव का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं भी समय से पहले रोड शो के मार्ग पर पहुंच गई। कुछ महिलाओं ने राम मंदिर के बड़े स्टिकर हाथ में ले रखे थे। वह इस रोड शो के बहाने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़े कार्यक्रम के लिए भी आभार जता रहीं थी।

डॉ. मोहन यादव का रोड शो इंदौर की तीन विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरा। बड़ा गणपति से शो शुरू हुआ जो इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक में आता है। यहां से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय विधायक हैं। इसके बाद रोड शो इंदौर-4 से गुजरा जहां से पूर्व महापौर मालिनी गौड़ विधायक हैं। इसके बाद रोड शो राजवाड़ा पर खत्म हुआ, जो विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन का हिस्सा है। यहां से राकेश गोलू शुक्ला विधायक हैं।
शहर को एलिवेटेड कॉरिडोर की सौगात, जनसभा में बोले CM-राम मंदिर का न्योता ठुकराने वालों की बुद्धि भ्रष्ट

Indore: शहर को एलिवेटेड कॉरिडोर की सौगात, जनसभा में बोले CM-राम मंदिर का न्योता ठुकराने वालों की बुद्धि भ्रष्ट
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 17 Jan 2024 09:26 PM IST
सार
4171 Followersमध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर के राजवाड़ा पर सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए पांच सौ साल के संघर्ष में कई पीढ़ियां खप गईं, लेकिन एक दल विशेष के लोग राम मंदिर निमंत्रण ठुकरा रहे हैं। उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है।

इंदौर में एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमिपूजन करते सीएम मोहन यादव – फोटो : अमर उजाला
विस्तारFollow Us
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को एलिवेटेड कॉरिडोर की सौगात दी। बुधवार को उन्होंने इसका भूमिपूजन किया। जन आभार यात्रा में शामिल होकर राजवाड़ा पहुंचे सीएम यादव ने प्रदेश के विकास में इंदौर की भूमिका बताई तो राम मंदिर को लेकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजवाड़ा पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राम मंदिर के लिए पांच सौ साल के संघर्ष में कई पीढ़ियां खप गईं, लेकिन एक दल विशेष के लोग राम मंदिर निमंत्रण ठुकरा रहे हैं। उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। कांग्रेस ने ऐसा कर बहुसंख्यक समुदाय की भावनाएं आहत की हैं। कांग्रेस ने राम मंदिर मामले को हमेशा कोर्ट में उलझाए रखा। उन्होंने कहा कि जिसकी जैसी बुद्धि हो वो वैसी रखे। हम सभी 22 जनवरी को नई दिवाली मनाएंगे।
इंदौर हमेशा कुछ हटकर करता है
बुधवार को इंदौर में निकली जनआभार यात्रा राजवाड़ा पर समाप्त होने के बाद सभा में तब्दील हो गई। मुख्यमंत्री ने संबोधन से पहले देवी अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इंदौर हमेशा कुछ हट कर करता है। अब इंदौर, देवास, उज्जैन एक है। इंदौर इसमें बड़ी भूमिका निभा रहा है। एलिवेटेड कॉरिडोर इंदौर के एक हिस्से की ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाएगा। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि अहिल्या बाई से पूरे मालवा की पहचान है। उनके योगदान को पाठ्यक्रम में होना चाहिए, उसके प्रयास मैंने शिक्षा मंत्री रहते हुए किए। मुख्यमंत्री ने सभा के दौरान बीआरटीएस पर बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर का भी भूमिपूजन किया। 350 करोड़ की लागत से लोक निर्माण विभाग इसे दो साल में पूरा करेगा।
जनता के सुझाव पर बदलाव करेंगे
नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर आपत्ति भी थी, लेकिन हम जनता के सुझाव के साथ इस ब्रिज का निर्माण करेंगे। जरूरत होने पर बदलाव भी करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए हम प्रयास करेंगे। इंदौर के बच्चे पुणे, बेंगलुरु पढ़ने नहीं जाएं बल्कि वहां के बच्चे यहां पढ़ने आएं। ऐसा माहौल हमें तैयार करना है। हमे मेडिकल टूरिज्म में भी फोकस करना है।
मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि एलिवेटेड कॉरिडोर की बड़ी सौगात इंदौर को मोहन सरकार ने दी है। इंदौर विकास के पथ पर तेजी से दौड़ रहा है। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि पिछले सात सालों से इंदौर सफाई में शान बना हुआ है। अब विकास के मामले में भी इंदौर अपनी नई पहचान बनाएगा।





