अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

वतन को बेचने वाले

Share

मुनेश त्यागी

गुनाहों को छिपाते हैं
वतन को बेचने वाले।
कई चेहरे लगाते हैं
वतन को बेचने वाले।

नारे पे नारे लगाते हैं
वतन को बेचने वाले।
ना वादे ही निभाते हैं
वतन को बेचने वाले।

जनता को घुमाते हैं
वतन को बेचने वाले।
खोटे सिक्कों को चलाते हैं
वतन को बेचने वाले।

मूरख ही बनाते हैं
वतन को बेचने वाले।
नफ़रत ही फैलाते हैं
वतन को बेचने वाले।

उधम ही तो मचाते हैं
वतन को तोडने वाले।
सितम ही तो ढहाते हैं
वतन को बेचने वाले

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें