अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*नई शिक्षा नीति पर शिक्षको एवं छात्रों कि गोष्ठी सम्पन्न*

Share

(

इंदौर । शिक्षा के बिगड़तें हालात,NEP 2020 और मध्य प्रदेश में 94,000 सरकारी स्कूलो के बंद करने पर एक संवाद ऑल इंडिया सेव एजुकेशन कमिटी द्बारा इंदौर समाचार पर किया गया l
इस चर्चा मे इंदौर के शिक्षको, छात्रों ने भाग लिया, चर्चा मे श्री मुदित भटनागर जी(भोपाल से )भी रहे जो शिक्षा के क्षेत्र मे लगातार काम कर रहे है। उन्होंने बात रखते हुए कहा सरकारी स्कूलों के बंद होने से सबसे ज्यादा प्रभावित गरीब और ग्रामीण परिवारों के बच्चे होते हैं, उन्होंने शिक्षको के नियमित भर्ती, जर्जर भवनों की मरम्मत और छात्रों की सुरक्षा को मजबूत करने की बात की साथ ही NEP 2020 के कारण छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, लगातार ड्राप आउट की संख्या छात्रों की बढ़ रही है, यह भी चिंता का विषय है, जैसे तमाम मूल भूत शिक्षा के बुनियादी पहलुओं को चर्चा मे रखा
राहुल निहोरे ने शिक्षा सेवाओं के राष्ट्रीय करण करने एवं प्राइवेट शिक्षा संस्थानों कि फीस निर्धारण का रेगच्युलेटर बोर्ड बनाने का सुझाव दिया l इस संवाद मे मुख्य रूप से राहुल निहोरे , अखिलेश रावत, सुरेश जी, दुर्गेश, दिलीप जी, मिताली शुक्ला, ने बात रखी संचालक प्रमोद नामदेव ने किया।
ऑल इण्डिया सेव एजुकेशन कमेटी, इंदौर
ने तय किया कि अब ये गोष्ठी हर माह आयोजित होंगी एवं शिक्षा बजट बढ़ाने एवं स्कूलों को बचाने के लिए आंदोलन भी किये जायेंगे

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें