अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मुंबई किसान रैली में शरद पवार बोले- राज्यपाल के पास कंगना से मिलने का समय लेकिन…

Share

मुंबई
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के आंदोलन की धमक अब पूरे देश में फैलती जा रही है। दिल्ली के बाद अब महाराष्ट्र में किसानों का बड़ा जत्थे ने मुंबई के आजाद मैदान में हल्ला बोला। पूर्व केंद्रीय मंत्री एनसीपी प्रमुख शरद पवार समेत अन्य महाराष्ट्र के नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। किसानों के बीच पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी चीफ शरद पवार ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर जमकर हमला बोला।

‘कंगना से मिलने का वक्त है लेकिन किसानों से नहीं’
एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि आज देशभर में शांतिपूर्ण तरीके से किसानों का आंदोलन चल रहा है। शरद पवार ने कहा कि राज्यपाल के पास कंगना रनौत से मिलने का वक्त है, लेकिन आंदोलन कर रहे किसानों से मिलने का वक्त नहीं है।

‘किसान आपको खत्म कर देंगे, ये सिर्फ शुरुआत’
शरद पवार ने कहा कि केंद्र ने बिना किसी चर्चा के कृषि कानूनों को पास कर दिया, जो संविधान के साथ मजाक है। अगर सिर्फ बहुमत के आधार पर कानून पास करेंगे तो किसान आपको खत्म कर देंगे, ये सिर्फ शुरुआत है। महाराष्ट्र में कभी ऐसा राज्यपाल नहीं आया, जिसके पास किसानों से मिलने का वक्त नहीं है।

क्या ये किसान पाकिस्तान के रहने वाले हैं?’
पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘इस ठंडे मौसम में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान पिछले 60 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। क्या प्रधानमंत्री ने इनके बारे में जानकारी ली? क्या ये किसान पाकिस्तान के रहने वाले हैं?’

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें