अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

शरद पवार बोले- पार्टी का अध्यक्ष मैं :उनके दावों में कोई सच्चाई नहीं

Share

मुंबई

दिल्ली में NCP की कार्यकारिणी की बैठक के बाद शरद पवार ने कहा- पार्टी का अध्यक्ष मैं हूं। कौंन क्या कह रहा है मुझे नहीं पता। किसी और के कुछ कहने की अहमियत नहीं। उनके दावों में कोई सच्चाई नहीं है। पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न के मुद्दे पर NCP चुनाव आयोग से संपर्क करेगी। आज की बैठक से हमारा हौंसला बढ़ा है।

जब पवार से रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 82 हो या 92, उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं पार्टी को फिर से खड़ा करूंगा। अगर कोई (अजित पवार) मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

बैठक के बाद NCP नेता पीसी चाको ने बताया कि NCP कार्यकारिणी की बैठक में नेताओं ने शरद पवार पर भरोसा जताया है। मीटिंग में 8 प्रस्ताव पास हुए हैं। सरकार में शामिल होने वाले 9 विधायकों को पार्टी से निकाल दिया गया है। उधर, अजित पवार ने इस मीटिंग को गैरकानूनी बता दिया।

राहुल गांधी ने दिल्ली में शरद पवार से मुलाकात की, इस दौरान सुप्रिया श्रीनेत भी मौजूद रहीं।

राहुल गांधी ने दिल्ली में शरद पवार से मुलाकात की, इस दौरान सुप्रिया श्रीनेत भी मौजूद रहीं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शरद पवार से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की। NCP नेता सोनिया दुहन ने बताया कि राहुल गांधी ने शरद पवार से मिलकर कहा कि कांग्रेस आपके साथ है। विपक्षी दल भी साथ खड़े हैं।

अजित गुट ने गुरुवार को नरेंद्र राणे को मुंबई NCP का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया।

अजित गुट ने गुरुवार को नरेंद्र राणे को मुंबई NCP का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया।

दिल्ली में अजित-प्रफुल्ल पटेल के पोस्टर हटे
5 जुलाई को शरद पवार को हटाकर अजित पवार खुद NCP के अध्यक्ष बन गए थे। इसके एक दिन बाद गुरुवार को शरद पवार दिल्ली में NCP कार्यकारिणी की बैठक की। शरद पवार के दिल्ली पहुंचने से पहले राजधानी में लगे वो पोस्टर हटा दिए गए, जिनमें अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल के फोटो लगे थे।

दिल्ली में नए पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें अजित-प्रफुल्ल पटेल नहीं हैं। कुछ पोस्टर ऐसे भी हैं, जिनमें कटप्पा के बाहुबली को मारने का सीन है। लिखा गया है- गद्दारों को जनता माफ नहीं करेगी।

दिल्ली में अब सिर्फ शरद पवार और सुप्रिया सुले के पोस्टर लगे हैं। पार्टी के यूथ विंग ने गद्दार लिखे हुए पोस्टर भी कई जगहों पर लगाए।

दिल्ली में अब सिर्फ शरद पवार और सुप्रिया सुले के पोस्टर लगे हैं। पार्टी के यूथ विंग ने गद्दार लिखे हुए पोस्टर भी कई जगहों पर लगाए।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें