अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*वो सुबह फिर आएगी ही*

Share

शशिकांत गुप्ते

आज सीतारामजी सन 2006 में प्रदर्शित फिल्म ओंकारा के गीत की निम्न पंक्तियां गुनगुना रहे थे। यह गीत, गीतकार गुलजार ने लिखा है।
ना गिलाफ़, ना लिहाफ़
ठंडी हवा भी खिलाफ
ससुरी इत्ती सर्दी है किसी का लिहाफ लई ले
जा पड़ोसी के चूल्हे से आग लई ले
बीड़ी जलाई ले,जिगर से पिया
जिगर मा बड़ी आग है

यह पंक्तियां सुनने के बाद मैने
सीतारामजी से कहा इन दिनों आग सिर्फ जिगर में नहीं पूरे तन में लगी है।
जिस आग की बात मै कर रहा हूं,यह आग वैमनस्य रूपी गरल के वमन से फैलने वाली आग है।
वैमनस्य रूपी गरल की तीव्रता इतनी होती है कि,यह गरल मानव के अंदर मानवीय संवेदनाओं को नष्ठ कर,मानव में दानवी प्रवृत्ति को जागृत कर देता है।
सीतारामजी ने मुझसे कहा आपके अंदर शाब्दिक क्रोध जागृत होना स्वाभाविक है।
इस तरह का क्रोध हर एक साहित्यकार के जेहन में पैदा होना ही चाहिए।
सीतारामजी मुझे से कहा याद है, जब हम युवावस्था में यह गीत गाते हुए सड़कों पर निकलते थे।
गीत गाते हुए हमारे अंदर कितना जोश भर जाता था।
जय प्रकाश का बिगुल बजा तो जग उठी तरुणाई है
तिलक लगाने तुम्हे जवानों क्रांति द्वार पर आई है।
इस गीत की निम्न पंक्तियां बार बार गुनगुनाने का मन करता है।
लाख़ लाख़ झोपड़ियों में छाई हुई उदासी है
सत्ता-संपत्ति के बंगलों में हंसती पूरणमासी है
इन पंक्तियों में सभी देशवासियों को आवाहन है।

आओ कृषकों,श्रमिकों
इंकलाब का नारा दो
कविजन,शिक्षक,नागरिकों
बुद्धिजीवियों अनुभव का सहारा दो

आज बुद्धिजीवियों के समक्ष यह चुनौती है कि,उन्हे, वैमनस्य रूपी गरल को नष्ठ करने के लिए,
शाब्दिक पीयूष को अपनी कलम के माध्यम निरंतर सर्वत्र फैलाना है।
इस संदर्भ प्रसिद्ध कवि गीतकार स्व.नीरज जी की निम्न पंक्तियां एकदम सटीक है।
आदमी को आदमी बनाने के लिए
जिंदगी में प्यार की कहानी चाहिए
और कहने के लिए कहानी प्यार की
स्याही नहीं , आँखों वाला पानी चाहिए

सीतारामजी ने कहा सच में आज लोगों के आँखों का पानी ही मर गया है।
मैने कहा यह नहीं भूलना चाहिए कि, आज तक ऐसे कोई रात नहीं हुई जिसका सवेरा न हुआ हो
ढलेगी ये रात प्यार फिर होगी भोर
निश्चित ही।

शशिकांत गुप्ते इंदौर

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें