अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

शिवराज सिंह चौहान ने 8 सीटों पर प्रचार किया, 6 सीटों पर भाजपा हार गई

Share

बेंगलूरू/भोपाल

कर्नाटक चुनावों में कांग्रेस की  जीत और बीजेपी की करारी हार की मीडिया में बड़ी चर्चा है। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक के विधानसभा चुनाव आठ सीटों पर प्रचार किया वहां छः जगह भाजपा हारी है।

शिवराज सिंह ने मधुगिरी और चल्लेकेरे विधानसभाओं में जमकर प्रचार किया परिणामस्वरूप दोनों विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव प्रचार के लिए बेल्लारी भी गए थे, जहां बेल्लारी ग्रामीण और बेल्लारी शहर की दोनों सीट कांग्रेस प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीती। 

इसके अलावा रामदुर्गा सीट पर भी शिवराज सिंह ने भाजपा का प्रचार किया यहां भी कांग्रेस प्रत्याशी को जीत मिली है। हालांकि बेलगांव जिले की गोकक सीट और हुक्के रिसेट पर शिवराज सिंह चौहान के प्रचार के बावजूद बीजेपी प्रत्याशी जीतने में सफल हुए हैं।

भारतीय जनता पार्टी को पूरी आशा है कि शिवराज सिंह चौहान जी मध्यप्रदेश में इससे भी जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे और भारतीय जनता पार्टी को कोई सीट नहीं जीतने देंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें