अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*पुष्य नक्षत्र में इंदौर के बाजारों में रौनक, सुबह से लेकर देर रात तक खरीददारी*

Share

दीपावली त्यौहार के पहले आए पुष्य नक्षत्र की रौनक इंदौर के बाजारों में नजर आने लगी है। मंगलवार को सुबह से लेकर रात तक शहर के सराफा, क्लाथ मार्केट, शोरुमों में भीड़ देखने को मिली। सोने और चांदी के भाव तेज है, फिर भी लोगों ने पुष्य नक्षत्र में इसकी खरीददारी की।आटोमोबाइल, इलेक्ट्राॅनिक मार्केट में भी अच्छा माहौल है, हालांकि वाहन और उपकरणों की खरीददारी धनतेरस पर होगी, लेकिन लोग अभी से बुकिंग व अन्य औपाचारिकताएं पुरी करने दुकानों पर आ रहे है। कार, दोपहिया वाहनों की बुकिंग सप्ताह भर से हो रही है।

इस बार कम वजन के मंगलसूत्र, अंगूठी व मंगलसूत्रों की बिक्री ज्यादा हुई। इसके अलावा सोने-चांदी के सिक्के भी खूब खरीदे जा रहे है।एमजी रोड के ज्वेलरी शोरुमों में भी खूब सजावट की गई और रात तक ग्राहकी होती रही। 

उधर आटोमोबाइल, इलेक्ट्राॅनिक मार्केट में भी अच्छा माहौल है, हालांकि वाहन और उपकरणों की खरीददारी धनतेरस पर होगी, लेकिन लोग अभी से बुकिंग व अन्य औपाचारिकताएं पुरी करने दुकानों पर आ रहे है। कार, दोपहिया वाहनों की बुकिंग सप्ताह भर से हो रही है। जीएसटी की स्लैब कम होने का फायदा कंपनियां ग्राहकों को भारी भरकम छूट के साथ दे रही है।

व्यापारियों का कहना है कि पिछली दीपावली की तुलना में इस बार ग्राहकी में ज्यादा उठाव है। सराफा बाजार एसोसिएशन के हुकुम सोनी के बताया कि भले ही सोने-चांदी के भाव ज्याद है, लेकिन ग्राहक शगुन के तौर पर खरीददारी कर रहे है। सोने से ज्यादा डिमांड चांदी की है। सबसे ज्यादा चांदी के सिक्कों की मांग है। पुष्य नक्षत्र में व्यापारियों ने बही खाते भी खरीदे है। पूजन के बाद नए हिसाब उसमें लिखे जाएंगे।

क्या है पुष्य नक्षत्र का महत्व

पुष्य नक्षत्र वैदिक ज्योतिष के 27 नक्षत्रों में आठवां नक्षत्र है, जिसे बहुत शुभ और कल्याणकारी माना गया है। इसका स्वामी ग्रह शनि है और देवता बृहस्पति है।इसे सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र कहा जाता है और यह धन, यश, वैभव, स्थायित्व एवं अमरता का प्रतीक माना जाता है। दीपावली के त्यौहार के पहले आने वाले पुष्य नक्षत्र में सबसे ज्यादा खरीददारी होती है। सोना, चांदी, प्रॉपर्टी, वाहन, निवेश आदि के लिए पुष्य नक्षत्र को पवित्र मुहूर्त माना जाता है।विवाह को छोड़कर सभी शुभ कार्य इस नक्षत्र में किए जा सकते हैै।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें