अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

VVIP निर्माण का ‘साइड इफेक्ट’!…’पूर्व संभागायुक्त’ का घर बना आफत, नींव की खुदाई ने तोड़ी सड़क

Share

भोपाल के पूर्व संभागायुक्त एसबी सिंह के बसंत विहार कॉलोनी में बन रहे घर की रहवासियों ने शिकायत की है। घर के निर्माण कार्य से रहवासी क्षेत्र की सड़क टूट गई है और नींव डालने के लिए की गई खुदाई की वजह से सड़क के नीचे की मिट्टी तक सरक गई है। इससे वहां पर लगातार हादसे का खतरा बना हुआ है। जिस जमीन पर मकान बन रहा है वह एसबी सिंह की पत्नी शारदा सिंह के नाम पर है। 

इंदौर के रहवासी क्षेत्रों में घरों की नपती का मामला इन दिनों खासा चर्चा में है। नगर निगम के नए कमिश्नर दिलीप कुमार यादव ने हाल ही में रहवासी क्षेत्रों में घरों की नपती का आदेश दिया जिसका पार्षदों ने खूब विरोध किया और मामला पुलिस केस तक जा पहुंचा। नगर निगम अधिकारियों और पार्षदों ने एक दूसरे पर केस दर्ज करवाए और दोनों पक्षों के विवाद के खूब वीडियो भी वायरल हुए। 

सड़क पर चलने वाले वाहन नींव में गिरने की संभावना
सड़क के नीचे की मिट्टी सरकने और सड़क के टूटने की वजह से सड़क पर चलने वाले वाहनों के नींव में गिरने का खतरा बढ़ गया है। यदि कोई स्कूली बच्चों की बस, ट्रक या अन्य भारी वाहन सड़क से गुजरेगा तो पूरी सड़क टूटकर मकान के नींव में ही समा जाएगी। वहीं इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। नींव में पानी भरने की स्थिति में वाहन चालक खुद सड़क से उतरकर नींव में जा गिरेंगे और बड़ा हादसा होने की संभावना रहेगी। 

Indore News Former commissioner SB Singh construction damages nagar nigam imc

सड़क टूट गई है और वाहनों का नींव में गिरने का खतरा बना हुआ है।

दो नोटिस दिए हैं, पूरे मामले पर नजर है
क्षेत्र के बिल्डिंग अधिकारी विशाल राठौर ने अमर उजाला को बताया कि मामले में शिकायत हुई है। हमने दो नोटिस दिए हैं। उन्होंने बेसमेंट की खुदाई भी करवा ली थी जिसे हमने बंद करने के लिए कहा है। सड़क के नीचे का हिस्सा भी धंस गया है, जिसमें उन्हें जल्द सुधार करवाना है। 

मैं सुधार कार्य करवा रहा हूं, बेसमेंट नहीं बनेगा
एसबी सिंह से बातचीत
1. क्या बसंत विहार कॉलोनी में हो रहा निर्माण आपका ही है?
जी हां, वहां पर मैं अपना घर बना रहा हूं। 
2. निर्माण कार्य के कारण सड़क टूट गई है और मिट्टी धंस गई है, हादसे का खतरा बना हुआ है?
हां मुझे इसकी जानकारी मिली है। निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार की लापरवाही और लगातार हो रही बारिश की वजह से वहां की मिट्टी धंस गई। बारिश से मिट्टी धंसने से सड़क को भी नुकसान हो गया है। 
3. क्या आप सुधार कार्य करवा रहे हैं?
हां मैं जल्द से जल्द सुधार कार्य करवा रहा हूं ताकि वहां पर किसी को कोई नुकसान न हो। अगले 15 दिन के अंदर मैं वहां पर सुधार करवा दूंगा। 
4. रहवासियों की शिकायत है कि आप वहां पर बेसमेंट भी बनवा रहे हैं?
नहीं मैं वहां पर बेसमेंट नहीं बनवा रहा, बेसमेंट की परमिशन नहीं है। 

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें