अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

साहेब! कभी ऐसी खबरें भी देख लिया करो…. गुलाब के घर में पहली बार कांटे!

Share

प्रदीप द्विवेदी. बीजेपी के प्रमुख प्रवक्ता संबित पात्रा तो राहुल गांधी पर रिसर्च में इतने खो गए हैं कि उन्हें और कोई नजर ही नहीं आता है, लेकिन साहेब आप तो- गुलाब के घर में पहली बार कांटे…. जैसी खबरें भी कभी-कभार देख लें, तो कई धार्मिक, राष्ट्रीय भावनाएं आहत होने से बच जाएंगी?

दैनिक भास्कर उदयपुर के संपादक अजय नारायण मिश्रा @ajaynarainmishr ने उदयपुर भास्कर की एक खबर शेयर की है- गुलाब के घर में पहली बार कांटे….

साहेब! कभी ऐसी खबरें भी देख लिया करो.... गुलाब के घर में पहली बार कांटे!

यह खबर कहती है कि- महाराणा प्रताप को लेकर दिए नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के बयान के विरोध में गुरुवार को क्षत्रिय संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया. मेवाड़ क्षत्रीय महासभा के बैनर तले कलेक्ट्रेट पर सभी संगठन एकत्रित हुए और कटारिया का विरोध किया. रैली और प्रदर्शन में करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना, छात्र नेता रविंद्र सिंह भाटी, जनता सेना संयोजक रणधीर सिंह भींडर, लाल सिंह झाला सहित कई राजपूत नेता भी शामिल हुए. रैली में कटारिया का जबरदस्त विरोध नजर आया. बता दें कि गुलाबचंद कटारिया के महाराणा प्रताप और राम को लेकर दिए बयानों के विरोध में क्षत्रिय समाज ने विरोध प्रदर्शन किया. इसके बाद कलेक्टर को ज्ञापन देकर कटारिया के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की.

प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि ऐसे विभीषण मेवाड़ की धरती पर नहीं चाहिए, इनका यहीं खत्म होना चाहिए. महाराणा प्रताप नहीं होते तो आपकी आइडेंटी नहीं होती. मकराना ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल की तारीफ करते हुए कहा कि कैलाश मेघवाल क्षत्रिय समाज के लिए बात करता है. वहीं अपने समाज के नेताओं की जबान कहां चली गई. मकराना ने कहा कि कई क्षत्रिय नेता मंच पर थे मगर उन्होंने  कटारिया को नहीं टोका. जिस पार्टी को यहां तक पहुंचने के लिए राम का नाम लेना पड़ा. उसी पार्टी का व्यक्ति ये बोले कि हम नहीं होते तो समुद्र में होते. मकराना ने कहा कि तुम्हें उसी गहराई में पहुंचा देंगे.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें