अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*कैमिकलयुक्त एनर्जी ड्रिंक छोड़िए, सीखिए होममेड हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स की रेसिपी*

Share

         रीता चौधरी 

    जैसे-जैसे मौसम में गर्मी बढ़ती जाती है, आपके शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत पड़ने लगती है। पर शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए सिर्फ पानी ही काफी नहीं है। इसीलिए बाजार में कई तरह के कोल्ड ड्रिंक भरे रहते हैं. केमिकल युक्त ये ड्रिंक आपका गला चाहे तर करें, सेहत के दुश्मन सावित होते हैं. नेचुरल शुगर और कुछ और खास तत्वों से तैयार होममेड एनर्जी ड्रिंक्स हेल्दी विकल्प हो सकते हैं।

 गर्मी में बॉडी अधिक पसीना रिलीज करता है, जिसके कारण शरीर किसी भी कार्य को करने में जल्दी थक जाता है। ऐसे में हम सभी अक्सर बाजार से खरीद कर एनर्जी ड्रिंक पीते हैं. वास्तव में यह कदम आपको एनर्जी प्रदान करने की जगह सेहत के लिए कितना हानिकारक हो सकता है इस बात का आपको अंदाजा नहीं होगा। 

    आप आसानी से घर पर एनर्जी ड्रिंक तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं 03 ड्रिंक्स को तैयार करने की रेसिपी और ये भी कि यह हमारे शरीर के लिए किस तरह फायदेमंद हैं।

*1. जिंजर क्विक फिक्स :* 

       नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित अध्ययन के अनुसार अदरक मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है, साथ ही साथ ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ा देता है।

      इतना ही नहीं यह पाचन प्रक्रिया को भी बेहतर और प्रभावी रूप से कार्य करने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें इस्तेमाल हुई हल्दी शरीर में ऊर्जा शक्ति को बढ़ावा देती है।

     इलायची भी सर्कुलेशन को बढ़ावा देते हुए एनर्जी बूस्टर की तरह काम करती है। शहद शरीर के लिए सबसे बेहतर शुगर में से एक होता है, यह सेहत को तमाम रूपों में फायदे प्रदान करता है और आपको एनर्जेटिक रखता है।

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए :

शहर – 1 चम्मच

अदरक – 1 इंच

इलायची (पाउडर) – 1/4 चम्मच

हल्दी – 1/4 चम्मच

पानी – 1 कप

सबसे पहले अदरक को कूट लें। अब एक पैन में पानी डालें और उबाल आने दें। फिर पानी में अदरक और हल्दी डालकर इसे 2 से 3 मिनट तक और उबालें।

उसके बाद पानी को छननी से छान लें और इसमें शहद और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और ठंडा करने के बाद इसे इंजॉय करें।

*2. कोकोनट आइस टी :*

     अक्सर हम सुबह बेड से उठने के लिए चाय और कॉफी का सेवन करते हैं, जिसमें पर्याप्त मात्रा में कैफीन मौजूद होता है। परंतु जरूरी नहीं कि सभी चाय और एनर्जी ड्रिंक में कैफीन की उपलब्धता हो।

      कोकोनट वॉटर आइस टी में मौजूद न्यूट्रिशन्स आपके शरीर को एंटीऑक्सीडेंट की पर्याप्त मात्रा प्रदान करते हैं और ऊर्जा शक्ति को बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे कि आप लंबे समय तक एनर्जेटिक रहती हैं।

इसके साथ ही खीरे की प्रॉपर्टी बॉडी हाइड्रेशन को बनाए रखती है, जो कि गर्मी में सभी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए :

खीरा

ग्रीन टी

शहद

पिंक साल्ट

कोकोनट वॉटर

    खीरे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। इसी दौरान ग्रीन टी को भी फ्रिज में ठंडा होने दें। अब एक जग में एक कप ठंडी ग्रीन टी और एक कप कोकोनट वॉटर डालें और दोनों को साथ में मिला लें। अब इसमें एक चम्मच शहद एक चौथाई चम्मच पिंक साल्ट और ऊपर से खीरे के टुकड़े डालकर सभी को अच्छी तरह मिला लें।

आप चाहें तो इसमें कुछ आइस क्यूब ऐड कर सकते हैं। पुदीने की पत्तियों से गार्निश करें और इसे एन्जॉय करें।

*3. एवोकाडो बनाना स्मूदी :*

     फूड साइंस एंड न्यूट्रिशन द्वारा प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार एवोकाडो में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और फाइबर जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो पूरे दिन आपकी ऊर्जा शक्ति को बनाए रखते हैं। इनमें गुड फैट की मात्रा पाई जाती है जो एनर्जी बूस्ट करने के लिए आवश्यक है।

      इसके साथ ही केले में पोटेशियम की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है जो एनर्जी लेवल को मेंटेन रखने के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व होती है। वहीं यूएसडीए की एक स्टडी के अनुसार योगर्ट प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। इस प्रकार यह एनर्जी को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए :

एवोकाडो – 1

केला – 1

शहद – 1 चम्मच

प्लेन योगर्ट / सोय मिल्क (वीगन) – 2 कप

सबसे पहले एवोकाडो का पल्प निकाल लें और केले का छिलका भी उतार लें। अब एक ब्लेंडर में एवोकाडो, केला, योगर्ट यदि वीगन हैं तो सोय मिल्क डालें और सभी को एक साथ अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।

     इसे पतला करने के लिए इसमें हल्का पानी मिला सकती हैं। अब अपनी एनर्जी स्मूदी को गिलास में निकाल लें और इसमें शहद मिलाएं। बादाम से गार्निश करें और इसे इंजॉय करें।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें