22 जुलाई से संसद विरोध मार्च में भाग लेने के लिए तमिलनाडु जैसे सुदूर राज्यों तक से अधिक से अधिक किसान दिल्ली की सीमाओं पर पहुंचना शुरू करेंगे*
*अखिल भारतीय किसान महासभा के किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारतव्यापी टुकड़ी दिल्ली मोर्चा पर पहुंची; किसान मोर्चों पर मार्च निकाला*
*हरियाणा पुलिस द्वारा किसानों के खिलाफ राजद्रोह के आरोप लगाने के विरोध में सिरसा में बेहद सफल महापंचायत का आयोजन*
*भाजपा नेता मनीष ग्रोवर के महिलाओं के प्रति दुर्व्यवहार के विरोध में 19 जुलाई को रोहतक में महिला महापंचायत की उत्साहपूर्ण तैयारी*
*किसानों ने चंडीगढ़ में बीजेपी मेयर संजय टंडन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया; बर्बर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पीटा, महिलाओं और बच्चों सहित दर्जनों को गिरफ्तार किया गया*
*जारीकर्ता* – बलबीर सिंह राजेवाल, डॉ दर्शन पाल, हन्नान मुल्ला, जगजीत सिंह दल्लेवाल, जोगिंदर सिंह उगराहन, शिवकुमार शर्मा ‘कक्काजी’, युद्धवीर सिंह, योगेंद्र यादव
*संयुक्त किसान मोर्चा*9417269294, samyuktkisanmorcha@gmail.com .





