तेजपाल सिंह ‘तेज’
अपनी स्मृति में आए सत्य को दर्शाने से पूर्व मैं कुछ सार्वजनिक बातों को व्यक्त करना जरूरी समझता हूँ इसलिएप्रस्तावना के रूप में मानवीय जीवन से जुड़ी समस्याओं और उनके निपटान पर गौर करने का प्रयास किया गया है। इससब से कहानी को समझने में निश्चित ही आसानी होगी, ऐसा मेरा विश्वास है।
यदि किसी जोकर को महल के अंदर भेज दिया जाए, तो क्या वह राजाओं की तरह बर्ताव करेगा ? शायद कतई
भी नहीं…क्योंकि उसके दिमाग में एक जोकर जगह बनाए हुए है। वह अंदर जाकर पूरे महल को सर्कस में तब्दील कर देगा। ठीक इसी तरह जब- जब कोई आपकी जिंदगी में प्रवेश करता है तो निश्चित ही वह किसी ने किसी तरह अपना प्रभाव आप पर छोड़ता ही है, वह अपनी असली विचारधारा में आपको बहाने का हर प्रयास करता है फिर चाहे वह स्त्री हो या पुरुष। जब कोई हल्की सोच वाला व्यक्ति आपकी जिंदगी में आएगा तो आपकी जिंदगी भी हल्की हो जाएगी। और यदि
वहीं कोई बड़ी सोच वाला व्यक्ति आएगा तो जाहिर है कि आपकी सोच भी धीरे-धीरे ही सही सकारात्मक रुख अपना हीलेगी। यदि कोई संबंध को लेकर ध्यान रखने वाला व्यक्ति आपकी जिंदगी में आएगा तो आपके संबंध भी मधुर हो जाएंगे,ऐसी आशा की जा सकती है। फिर भी बहुत बिना कुछ सोचे विचारे किसी को भी अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लेते हैं।यहां यह जानने की भी आवश्यकता होनी चाहिए कि जब भी कोई आपकी जिंदगी में आएगा तो वह अपनी सोच, अपनेपरिवेश और अपने गुण-अवगुण साथ लेकर ही आएगा। पति पत्नी के बीच संभवत:/ अक्सर ऐसे अंतर-भेद ही उनके बीचलड़ाई/ झगड़े के कारण होते हैं।
आपका यह सवाल मेरे जीवन से अत्यंत घनिष्ठ रूप से जुड़ा हुआ है। क्योंकि मैं इस समस्या से गुजर चुका हूं। मेरे अनुभव से पति पत्नी के बीच मनमुटाव का मुख्य कारण सिर्फ एक ही हो सकता है ,एक दूसरे को समय ना देना। आप एकदूसरे को समय दीजिए । किंतु यहाँ सवाल उठता है कि वह व्यक्ति क्या करे जो आजीवका कमाने के लिए सुबह 7/8 बजे घर से निकलकर रात के 8/9 बजे घर पहुँचता है।जिसके जिम्मे में पूरे घर का पेट जो भरना होता है। बच्चों की शिक्षा-दीक्षा का भी प्रबंधक करना होता है। ऐसे में होता यह है कि पति कहना तो कुछ चाहता है किंतु पत्नी समझती और कुछहै। मेरे जीवन में भी मैंने और मेरी पत्नी ने इस समस्या का सामना किया है। हमने यह भी करके देखा कि एक दूसरे कीछोटी-छोटी बातों पर ध्यान न दें। यदि फिर भी कोई बात न बने तो फिर कोई क्या करे?
कहना अतिशयोक्ति नहीं कि ऐसे मतभेद निजी और सामाजिक जीवन में तनाव और असुविधा का कारण बन
सकते हैं। अगर आप निष्पक्ष भाव से तो देखे तो आप मानेंगे की पति पत्नी दोनो अलग अलग परिवार, अलग
विचारधाराओं अलग सोच और अलग वातावरण से आते है और उन्हें एक दूसरे को समझने, उनकी पसंद नापसंद औरस्वभाव को जानने के लिए वक्त तो लगेगा ही। अब किसमें दूसरे जीवनसाथी के साथ एडजस्ट करने की कितनी क्षमता हैऔर इसमें कितना समय लगेगा, ये हर व्यक्ति विशेष पर निर्भर करेगा। किंतु किसी के मन में खीज और झगड़े की स्थितिका आ जाना जैसे और खतरनाक व स्थाई हो जाती हैं।
पत्नी की लड़ाई का एक और इश्यू होता है इनका आपसी मतभेद या मनभेद। डिफरेंस ऑफ ओपीनियन तो समयके साथ सुलझ जाता है पर आप के मानसिक डिफरेंस को सुलझाना कई बार मुश्किल हो जाता है। यह जब और भी ज्यादा,तब पत्नी अशिक्षित और ग्रामीण परिवेश से आती हो। कड़बे लहजे में उलटा-सीधा बोलना और मायके और ससुराल वालोंको दोहरी नजर से देखना तो पत्नियों की खास योग्यता होती ही है। स्त्री-पुरुष के नैतिक- अनैतिक संबंधों के बारे में पतिको शंका की दृष्टि देखना भी एक कारण होता है।
बहुत से पति-पत्नियों के बीच इस प्रकार के भेदभाव बना ही होता है किंतु स्वीकारीयता सबके बूते से परे होती है
किंतु इस प्रकार की मानसीकता पति-पत्नी के बीच मैतक्य बनाने में बाधा ही उत्पन्न करती है। मेरी कहानी को समझने केलिए इतनी लम्बी भूमिका लिखने का मेरा मकसद केवल यही रहा कि यहां वास्तविक स्थिति को समझने में आसानी होऔर मेरी कहानी के किसी अंश को अन्यथा न लें। ये कहानी वास्त्विक घटना और स्वपन की मिली जुली सत्य कहानी है।
मेरा विचार है कि कहानी में व्यक्त वास्तविक घटना और सपने की प्रस्तुति पति-पत्नी के बीच के अलगाव को निपटाने मेंशायद काम आ जाए। जरूरत है तो कहानी कथावस्तु और कथानक को दोनों को मन और दिमाग दोनों से समझने की।
कहानी को मैंने जो शीर्षक दिया है, वह है – “औरत जब पत्नी होती है” शायद सार्थक हो जाए। चलिए अब कहानी की ओर चलें।….“सोमवार का दिन था। जून का महीना बड़ा उमस भरा। गर्मी से हर कोई परेशान। ऊपर से दिल्ली जैसे महानगरकी अस्त-व्यस्त यातायात व्यवस्था। बसें आती हैं तो आती ही चली आती हैं। वर्ना घंटों लग जाते हैं बस के इंतज़ार में। येदिल्ली शहर बेशक कमाल का शहर है, चल पड़ा तो चल पड़ा, ठहर गया तो ठहर ही गया। पर मैंने इसे अक़्सर ठहरे हुएज़्यादा देखा है। हर चौक पर यातायात जाम रहना आम बात है। बहाने बड़े आसान हैं। कभी प्रधानमंत्री ‘गांधी समाधि’जा रहे हैं तो कभी राष्ट्रपति। कभी अमेरिका तो कभी ब्रिटेन के राष्ट्राध्यक्ष दौरे पर हैं। वैसे भी डी.टी.सी. की हालत ख़स्ता है। टैम्पो और आर.टी.वी. का आतंक बाप-रे-बाप। यातायात पुलिस व्यवस्था बनाने के बजाए पैसा वसूली में ज़्यादा मस्तरहती है। ऐसे माहौल में किसी का ऑफ़िस देरी से पहुँचना बेशक मजबूरी है। आज मैं भी देर से ऑफ़िस पहुँचा था। फँसगया था लक्ष्मीनगर में। यातायात बुरी तरह जाम था। पैदल निकलना भी मुश्किल था। पर बॉस है कि पद का भूत उसकेसिर पर हमेशा चढ़ा रहता है। ज़रा-सी देरी क्या हुई कि बड़बड़ाने लग गया। पड़ गया मेरे पीछे। सी.आर. ख़राब करने कीधमकी तक दे डाली। आख़िर मैं कब तक चुप रहता। बोलना ही पड़ा। पूरा दिन तनाव में गुज़रा।
शाम को जैसे-तैसे घर लौटा। कपड़े बदले और घर के प्रथम तल पर चला गया। देखा कि मेरी पत्नी व बच्चे एक हीखाट पर बैठे जैसे परिवार को परिभाषित कर रहे थे। पत्नी के हाथ में झूलता पंखा गर्मी के से संघर्ष का नाकाम प्रयास कररहा था। बिजली के होने पर भी पत्नी के हाथ में बीजना देखकर मेरा ध्यान सीधा छत के पंखे की ओर चला गया जोपिछले कुछ दिनों से ख़राब था। बड़े बेटे से बार-बार कहने के बावजूद पंखा ठीक नहीं कराया गया। बस! मैं खीझ गया।
तनाव तो सिर पर था ही। मैं बेटे से कह उठा, “शायद तुम्हें तो गरमी लगती ही नहीं।” बस! मेरा इतना कहना था कि मेरी पत्नी मुझ पर आग बबूला हो उठी। बोली, “गर्मी या ई कू लग रई है। हम सब ना बैठे हैं यां, बूढ़ा हो गया पर याकू ही अक्लना आई। हर दम उपदेस देवै है।” अब मैं अवाक् था।इतना सुनकर, मैं नीचे उतर आया। सोचा इससे नाहक़ ही सिर मारना है। कुछ भी कहो, इसे तो बुरा ही लगताहै। सोचना-समझना तो इसे है ही नहीं। भला इससे मैंने ऐसा क्या कहा था? पर इसे तो बोलने का बहाना चाहिए, सोमिल गया। दफ़्तर में बॉस, घर में पत्नी, दोनों के दोनों खाने को आते हैं।
नीचे आकर कमरे में पड़े पलंग पर चुपचाप लेट गया। टी.वी. चल रहा था। टी.वी. पर भी मियाँ-बीवी का झगड़ा
देखकर मेरा दिमाग़ और ख़राब हो गया। वही नारी मुक्ति आंदोलन की बातें, वही नारी की आदमी से समानता के नारे वही हर क्षेत्र में भागीदारी का रोना, सुन-सुनकर मैं जैसे खीझ-सा गया था। भला! उन सारे के सारे नारों का गाँवों कीमहिलाओं से क्या सरोकार? चंद पढ़ी-लिखी ही क्यों, शहर में आ बसे ग्रामीणों की अनपढ़ बीवियाँ पढ़ी-लिखी महिलाओंसे और चार क़दम आगे हैं। कोई भी तो पति को पति नहीं समझती। बात-बात पर ताना, जैसे घर-घर की रिवायत बन गई है। घर के बाहर का हास-परिहास घर में आते ही काफ़ूर हो जाता है। भला! ये कैसे भविष्य का भविष्य है। इतना ही नहीं, जाने कितने और विचार मेरे दिमाग़ में उठ खड़े हुए। मेरा सिर भारी हो गया। मैं उठा और सीधा बैठक में गया, फ़्रिज खोला, ठंडा पानी लिया और सटासट रम के दो तीन पैग खींच गया। दिमाग़ फिर भी ठंडा नहीं हुआ। एक बड़ा-सा पैग और चढ़ा गया। पता नहीं खाना भी खाया कि नहीं। नींद आई तो ऐसी कि सपनों में खो गया।
सपने में भी वही सब कुछ सामने आया जो आमतौर पर झेलने को मिलता था। मेरी पत्नी और उसके ताने ही
जारी रहे। मेरी चुप्पी फिर भी नहीं टूटी। मैं एक कमरे से दूसरे कमरे में चला जाता। वो मेरे पीछे-पीछे आ जाती। में भारी तनाव में था। हारकर बच्चों का सहारा लिया। उनकों ही पत्नी को चुप कराने का भार सौंपा। यह देख वो और भी बिगड़ गई, बोली, “भडुवे! मेरे बालकों को ई मेरे खिलाफ भड़कावे है। तू क्यों ना बोले है? बोलेगा कैसे? जिन्दगी में कुछ करा हो तो बोलै भी। पढ़ा-लिखा बना फिरै है। दुनिया पागल बना राखी है या आदमी ने। मैं उनमें से नाडूं, जो तेरे आगे पीछे लग फिरे हैं। मैं तेरी कमाई के पीछे नाऊँ, अपनी मेहनत का खाउं हूँ।” न जाने क्या-क्या बकती चली गई। कभी गाली देती।कभी मारने को दौड़ती। मैं मूक बना झगड़े को टालने के प्रयास में लगा रहा। पर सब बेकार। मेरी बेसहारा आँखें फिर बच्चोंकी आँखों से जा टकराईं। बच्चे शायद मजबूरी को समझ गए थे। बचपनी स्वर में, उन्होंने माँ को समझाने का प्रयास किया।
पर कुछ हल नहीं निकला। आख़िर, बच्चों ने उसे दूसरे कमरे में ले जाने का प्रयास किया। थोड़ी-सी खींचतान हुई, पर येक्या? वह जैसे बेहोश हो ज़मीन पर गिर पड़ी। लंबी-लंबी साँसें लेने लगी जैसे कोई दौरा पड़ा हो। वह ज़ोरों से छटपटानेलगी। बच्चों ने उसे सँभालने का उपक्रम तो किया, पर वे डर से गए। मैं भी कुछ करने का साहस न कर सका। मन में ग़ुस्सा और डर दोनों जो भरे थे। इससे पहले मैं कुछ और सोच पाता, उसने मेरी क़मीज़ के कॉलर पकड़े और इतने ज़ोर का झटका दिया कि मेरी क़मीज़़ के लगभग सारे बटन टूट गए। उसने झट से क़लम जैसी कोई चीज़ उठाई और क़मीज़ के बटनों वालीकिनारी पर कुछ लिखने का नाटक जैसा किया। पर बेकार। पढ़ी-लिखी थोड़े ही थी। इससे पहले कि मैं कुछ कहता वहचिल्ला उठी, “पढ़ ले इसे। तुझे मैंने भी नीचा ना दिखाया तो मैं भी लुगाई ना ठहरी।” वह फिर बड़बड़ा उठी, “मैं कल सेमीर कासिम के साथ रहूँगी, हिम्मत हो तो आ देखयो।” मैं इतना सुनकर सहम तो ज़रूर गया पर इस पर विश्वास नहीं होरहा था कि वह ऐसा कुछ कर पाएगी। ये तो उसकी रोज़-रोज़ की कहानी थी। वह पुनः बड़बड़ा उठी, “अब तू अर तेरीऔलाद ई रईयों संग-संग। मैं भी देखूँगी, कब तक रहेगा तू यों। तू सोचरा होगा, मैं अपना घर मकान तोकू ई छोड़ दऊँगी।सब कुछ मेरे नाम है, तू देखता जा तुजे ई घर से बाहर ना करा तो जानयो।” इतना कह वो दूसरे कमरे में चली गई।
उसके जाने के बाद, मैं कुछ भी नहीं सोच पाया। हक्का-बक्का-सा छत को ताकता रहा। मैं नहीं जान पाया कि
आख़िर उसका रवैया मेरे प्रति ऐसा क्यों है? क्या कमी है घर में? अच्छी-ख़ासी तनख़्वाह आती है। समाज में भी मेरीअपनी पहचान है। कार्यालय से घर का कुछ लेना-देना नहीं। लोग भी पूछते हैं मुझे। मैं नहीं सोच पाया कि आख़िर ऐसीक्या बात है जिन्हें बाहर वाले सीख मानकर सफल हो जाते हैं, उन्हीं बातों पर घरवाली मुझे खरी-खोटी सुनाती है। इसेबच्चों की पढ़ाई-लिखाई से भी कुछ लेना-देना नहीं है। अपनी मनमर्ज़ी करती है। इसकी मर्ज़ी के चलते बच्चे कभी घर कानाश्ता त नहीं कर पाते। खाने की उत्तमता का तो कहना ही क्या? पटरी वाले भी इससे अच्छा ही खाते होंगे। दिल्लीजैसे शहर में अच्छा ख़ासा मकान है। पर मकान तो मकान है, घर नहीं।
जाने क्या-क्या सोचकर मैं समस्या का हल खोजने में लगा रहा। किंतु अचानक बच्चे चिल्ला उठे, “पापा . . . पापा. . .पापा! मम्मी अपने कमरे में नहीं है। जाने कहाँ चली गई?” बच्चे एक दम से उदास और हताश थे। मुझे ही समझाने कीमुद्रा में दिखे। बोले, “पापा! मम्मी तो अनपढ़ है, तुम तो नहीं? कुछ बोलते क्यों नहीं तुम? तुम्हारी चुप्पी ही मम्मी कीचीख पुकार की जड़ है। हम जानते हैं, तुम यही कहोगे कि यदि मैं भी कुछ इसके जैसा ही बर्ताव करने लगा तो लोग मुझेही कहेंगे कि यह तो अनपढ़ है, तुम तो अनपढ़ नहीं। तुमसे ऐसा करने की आशा नहीं थी। पर पापा, ये कब तक चलेगा।अब कित उम्र बाक़ी रही है तुम्हारी। समर्पण भी तो किसी समस्या का कोई हल नहीं है, पापा।” मैं बच्चों की बातचुपचाप ही सुनता रहा। कुछ भी नहीं कह पाया। वह फिर कह उठे, “क्या तुमने आईना देखा है? देखी है अपनी सूरत?
झुर्रियाँ पड़ गई हैं। ऐसा ही चलता रहा तो जल्दी ही मर जाओगे। तब हमारा क्या होगा? मम्मी को तो वैसे ही कुछ लेना-देना नहीं है हमसे। वो हमारी बात भी नहीं समझती। न ही समझा पाती। बस! चीखना-चिल्लाना, डाँटना-डपटना हीआता है उसे। उसने कभी भी हमें प्यार से नहीं समझाया” इतना कहकर बच्चों की आँखें डबडबा आईं। आँखों से आँसूछलकने लगे। वे अपने कमरे में चले गए और मैं मन मार के पत्नी को खोजने निकल पड़ा।
रात के लगभग दस बज रहे होंगे। मैं उसे नहीं खोज पाया। हारकर घर लौटने का निर्णय लिया और बाज़ार वाली
सड़क से घर की ओर चल पड़ा। थोड़ी ही दूर चला था कि देखता हूँ कि मेरी पत्नी बड़ी उन्मुक्त अवस्था में एक पनवाड़ी कीदुकान पर खड़ी है। पनवाड़ी के अलावा दो-तीन अन्य नवयुवक भी खड़े हैं। उनके मुँह में पान, हाथ में सिगरेट लगी है।पनवाड़ी पान लगाने में व्यस्त है। अचानक एक हिजड़ा आया और पनवाड़ी से बोला, “साला क्या कर रिया है? रोज नई-नई लाता है। साला कभी हमें भी पूछ लिया कर। अल्ला क़सम! खुश कर दूँगी। पर तू तो साला झल्ला है। तू क्या करेगा?”
इतना कहकर, उसने मेरी पत्नी की और खारिस भरी निगाहों से देखा और झल्ला कर बोला, “ओए साली! तू क्यों खड़ी हैइन लफंगों के साथ? चल भाग जा यां से। साली! तेरे घरवाला नहीं है क्या? साली! घरवाला नहीं तो बच्चे तो होंगे ई! चलभाग यां से। घर जा।” इतना कह हिजड़ा तो चला गया। पर मेरी पत्नी की निगाह मुझ पर जमी रही। मुझे लगा कि यदिवह मुझे खा सकती तो खा ही जाती अब तक। पर मैं मन ही मन परेशान था। अपना लोहा ही ख़राब है तो लुहार का क्याखोट? फिर भी मैं पास खड़े एक युवक से पूछ ही बैठा, “आपका परिचय?” उसने अपना नाम तो नहीं बताया, पर अपनीपैंट की बेल्ट उतार ली। सिगरेट में ज़ोर का कस लगाया और बेल्ट में से एक धारदार चाकू निकाला और बोला, “ओए! तूघरवाला है न इसका। काजी मीरकासिम का नाम सुना है? वो बाप है मेरा। साला! आगे से इससे तूने बात भी की तो येचाकू तेरे हलक़ से डालूँगा और . . . निकाल लूँगा। मादर . . . चला जा यहाँ से और सुन मेरे बाप से मिलने की ज़ुर्रत नाकरियो।” इतना सुन, मेरी पत्नी के मुख पर व्यंग्यात्मक हँसी की लहर दौड़ गई। उसने मुझ पर ही चोट कर डाली औरनीचा दिखाने की मंशा से हँसकर मुझसे बोली, “समझा कि नई? चल अब अपना रास्ता नाप। चलता बन। आज से आगेमेरा पीछा ना करियों। नई तो तेरी लाश ही उठेगी। और उठाने वाला भी कोई ना होगा।”
मैं हक्का-बक्का सब कुछ सुनता गया। इसके अलावा मेरे पास कोई और चारा भी नहीं था। मैं उससे कुछ भी कहनेका साहस नहीं जुटा पाया। शिक्षा के बोझ तले दबा, घर की ओर चल पड़ा। मुड़कर देखा तो मेरी पत्नी मुझ पर खुलकरहँस रही थी। मैं और खीज गया। तेज़ी से घर की ओर चलने लगा। पता नहीं कैसे-कैसे घर पहुँचा। परेशान तो था ही घरजाकर रम के दो-तीन पैग और लगा बैठा। बच्चे मेरे मुँह को ताकते रहे। ना मैं सोया ना बच्चे। जैसे-तैसे रात कटी, दिननिकल आया पर मेरे दिलो-दिमाग़ का अँधेरा इसलिए और बढ़ गया कि मेरी पत्नी लौटकर नहीं आई। सूरज का प्रकाशज़मीन पर फैलने लगा। बच्चों का एक ही प्रश्न मुझे घेरे हुए था, “पापा मम्मी नहीं आई? कुछ करो ना!”
दिन के उजाले में, मैं फिर घर से निकल पड़ा। पर चलना कैसा? पाँव आगे रखता, तो पीछे को जाता। इसी कश-
म-कश में मेरी साँसें फूल गईं। पसीने से तरबतर हो गया। जीभ सूख गई। मेरी स्थिति लगभग पागलों जैसी ही थी। मुझेकुछ भी पता नहीं था। कहाँ जाऊँ? कहाँ खोजूँ उसे? . . . बस चले जा रहा था। चलते-चलते फिर पनवाड़ी की दुकान परही जा पहुँचा। पर अब दुकान पर पत्नी नहीं मिली। हाँ! दो-चार लोग सिगरेट पीते आपस में ये बात ज़रूर कर रहे थे कि अब हमारे देश के नेताओं को स्वयं घूमने की आवश्यकता नहीं है। उनके पास शब्द हैं-वादे हैं वो भी विदेशी भाषा के, जैसे चाहे घुमा देते हैं। अब अपने अटल जी को ही देखो, चौबीस वैसाखियों पर खड़े हैं। बैसाखियाँ मौन हैं, अटल जी तने हैं।सच तो ये है कि हमारे अटल जी विकास की एवज़ विनाश पर उतरे हैं। नौकरियाँ खाने पर लगे हैं। अब! देखो ना सरकारीनौकरियों पर ही रोक लगाए जा रहे हैं। निजीकरण के साथ-साथ विदेशियों को बढ़ावा देने पर उतारू हैं। शिक्षा पद्धति तोबदल ना पाए, पर निजी शिक्षा-संस्थानों का उदय कर ग़रीब-गुरवाओं को शिक्षा से वंचित किए जा रहे हैं। कुटीर उद्योगतो क्या समूचा भारतीय उद्योग विदेशी हाथों लुट-सा गया है। अब बेरोज़गारी बढ़ेगी तो, गुंडागर्दी भी बढ़ेगी ही। परउनकी भाषाशैली उनके मंसूबों पर परदा डाल देती है। जनता शब्दजाल में फँसकर रह जाती है।
इतना सुन, मैं थोड़ा-सा आगे बढ़ा ही था। देखा कि मेरी पत्नी एक मंच के मुहाने पर पड़ी कुर्सी पर किसी तारिका
की भूमिका में सजी-धजी महफ़िल को रौशन कर रही है। सच! मैंने उसे पहली बार सजे-धजे देखा था। इससे पहले कभीनहीं। मेरे लाख कहने पर भी कैसा सँवरना, कैसा सजना। इस दृश्य को देखकर मुझे ऐसा लगा कि शायद मैं कहीं ग़लती पर
हूँ। आख़िर औरत-मर्द के रिश्ते यूँ ही नहीं हैं? कुछ भी तो कमी नहीं है घर में। कमी है तो महज़ इतनी है कि वो मुझे अपनेइशारों पर नचाना चाहती है। मुझे ये स्वीकार नहीं। आख़िर मेरी भी अपनी कोई सोच है। कोई सपना है। क्या बुद्धि औरकुबुद्धि में कुछ भी अंतर नहीं? क्या मेरा खोट महज़ विचारवान होना है? मेरा हाथ नहीं उठता, क्या यही मेरा दोष है?
इसका खोट कुछ भी नहीं? ना घर से कोई सरोकार, न बच्चों से। खड़े-खड़े, मैं ऐसे ही अनेक विचारों में डूबा जा रहा था किवो चेहरे पर अपनापन का भाव लिए सहजता से मेरी और बढ़ी और चलती बनी। मैं हक्का-बक्का यह सब देखकर खड़ा रहगया। मैं पुर्विचार करने को ही था कि अचानक मेरा सपना टूट गया। नींद टूटी तो देखा कि मेरी पत्नी हाथ में चाय काप्याला लिए मेरे सिरहाने खड़ी थी। अब उसमें रात वाला ग़ुस्सा नहीं था। बड़ी सहज लग रही थी, मानो मेरी असहजतापर हँस रही हो। पता नहीं ये उसका प्यार था या चिढ़ाने की एक और चेष्टा। मैं प्याला थामने का साहस नहीं जुटा पाया।वो मेरे पास बैठ गई और बोली, “क्यूँ रात का ग़ुस्सा अब भी नहीं गया क्या? अब छोड़ो भी घर गृहस्थी में तो ऐसा होताही रैवे है। लो! चाय पी लो। प्याले की ओर मैं हाथ नहीं बढ़ा पाया। आख़िर पत्नी ने मेरे होंठों से प्याला सटा दिया और मैंगटागट चाय पी गया। दिमाग़ कुछ हल्का हुआ। विचारों की तंद्रा टूटी। औरत की जगह एक पत्नी मेरे सामने खड़ी मुस्कुरारही थी।“
मेरी ये कहानी लिखने के तुरंत बाद कई पत्र-पत्रिकाओं में छपी जिनमें से एक स्थानीय साप्ताहिक अखबार भी
था जिसमें हमारी कालोनी – बैंक कालोनी में रहने वाला भी था। हुआ यूँ कि उस लड़के ने कहानी के मर्म को समझे बिना ही कुछ अखबार मेरे विरोधी माने जाने वालों के घर तक पहुँचा दिया। उन्होंने मेरे सपने की कहानी को सच मानकरसारी कालोनी में फैला दी। अब जो समझदार लोग थे, वे तो उस लड़्के की नादानी पर हंसकर रह गए और कुछेक ने मेरेखिलाफ हवा बनाने की बात की। शाम को जब मैं घर आया तो मेरे कुछ साथियों ने मुझसे पूछना शुरू कर दिया – “यारतूने आज क्या लिख दिया, पूरी कोलोनी में चर्चा हो रही है।“ उनकी बात सुनकर मैं भी हंसकर रह गया। कुछ की कोशिशये थी कि मेरे और मेरी पत्नी के बीच लड़ाई करवाई जाए। किंतु अच्छी बात ये हुई कि इस कहानी को लिखने पर मैंने इसकहानी के बारे में अपनी पत्नी को पहले ही बता दिया था। फिर भी मैंने उसे पुन: अवगत कराया कि कल वाले सपने कोमैंने कहानी में बदल दिया था जो एक अखबार में छप गई है। कालोनी के कुछ लोगों ने तुम्हारे और मेरे बीच में तकरारकराने के भाव से उस अखबार को कुछ घरों में बांट दिया है, सो किसी की बात में आने की जरूरत नहीं है।
खैर! यहाँबात खत्म हो गई।कुछ दिनों बाद ही दीवाली था। दीवाली के अवसर पर एक सभा के रूप में एक उत्सव मनाया गया। जिसमेंकालोनी मुख्य लोगों के साथ मुझे और इलाकाए विधायक को भी बुलाया गया। कुछ लोगों के भाषण के बाद मुझे बुलायागया। मैंने अपनी बातों के लगभग मध्य में मुस्करा कर कहा कि ये दीवाली मेरे लिए एक ये अच्छी खबर लेकर आई है कि मुझे मेरे अपनी कालोनी में पहली बार मुझे लेखक के रूप में जाना है और जिन लोगों ने मेरी एक कहानी को घर-घर तकपहुँचाया, मैं उनका धन्यवाद अता करता हूं। मेरा इतना कहना था कि सभा के बीच से मेरे खिलाफ काम करने वाले लोगमूंह लटकाए सभा से चुपचाप उठकर चले गए।
लेखक के बारे में –
वरिष्ठ कवि/लेखक/आलोचक तेजपाल सिंह तेज एक बैंकर रहे हैं। वे साहित्यिक क्षेत्र में एक प्रमुख लेखक, कवि
और ग़ज़कार के रूप ख्याति लब्ध हैं। उनके जीवन में ऐसी अनेक कहानियां हैं जिन्होंने उनको जीना सिखाया। उनकेजीवन में अनेक ऐसे यादगार पल थे, जिनको शब्द देने का उनका ये एक अनूठा प्रयास है। उन्होंने एक दलित के रूप मेंसमाज में व्याप्त गैर-बराबरी और भेदभाव को भी महसूस किया और उसे अपने साहित्य में भी उकेरा है। वह अपनीप्रोफेशनल मान्यताओं और सामाजिक दायित्व के प्रति हमेशा सजग रहे हैं। इस लेख में उन्होंने अपने जीवन के कुछ उनखट्टे-मीठे अनुभवों का उल्लेख किया है, जो अलग-अलग समय की अलग-अलग घटनाओं पर आधारित हैं। अब तक उनकीविविध विधाओं में लगभग तीन दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। हिन्दी अकादमी (दिल्ली) द्वारा बाल साहित्यपुरस्कार (1995-96) तथा साहित्यकार सम्मान (2006-2007) से भी आप सम्मानित किए जा चुके हैं। अगस्त 2009 मेंभारतीय स्टेट बैंक से उपप्रबंधक पद से सेवा निवृत्त होकर आजकल स्वतंत्र लेखन में रत हैं।





