अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*उत्तर भारत में बर्फबारी से मप्र के मौसम में ठंडक की दस्तक* 

Share

भोपाल: मध्य प्रदेश के 35 से ज्यादा जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी है। अधिकांश शहरों में मौसम शुष्क हो गया है। इधर उत्तर भारत में समय से पहले बर्फबारी के चलते मप्र में गुलाबी ठंडक का अहसास घुलने लगा है। राजधानी भोपाल में तो पिछले 17 साल में पहली दफा पारा अक्टूबर में 18 डिग्री पर आया है। उधर इंदौर और राजगढ़ तो पचमढ़ी से ज्यादा ठंडे नजर आ रहे हैं।

मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार मानसून अगले 36 घंटों में प्रदेश से विदा हो जाएगा। महज कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। इधर जोरदार बारिश के बाद अब मौसम एकदम साफ नजर आ रहा है। अधिकांश शहरों में चटक धूप खिल रही है। शाम होते ही गुलाबी ठंडक का अहसास होने लगा है। ठंड का दौर इस दफा कुछ ज्यादा ही जल्दी एमपी में आ गया है। संभव है लोगों को दीपावली तक गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़े।

पहाड़ों की बर्फबारी का मैदानों में असर

साल 2025 में ठंड की शुरूआत से पहले ही उत्तर भारत में पहाड़ों पर पहली बर्फबारी ने दस्तक दे दी है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल में बर्फबारी शुरू हो गई है। इसका सीधा असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा हैं। बात मप्र की करें तो राजधानी सहित उत्तरी इलाके में हल्की ठंड ने इलाके को घेर लिया है। उपरी हवाएं प्रदेश को ठंडा कर रही हैं।

पचमढ़ी से ठंडे राजगढ़ और इंदौर शहर

मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि राजगढ़ में न्यूनतम पारा 14.5 डिसे रहा। इसी प्रकार इंदौर में 15.5 तो खंडवा में 17 डिसे दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में 18 डिसे पारा था।

जम्मू-कश्मीर में 22 दिन पहले बर्फबारी

मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार मप्र में मौसम ने समय से पहले इसलिए करवट ली है, क्योंकि जम्मू-कश्मीर में सामान्य सीजन की अपेक्षा 22 दिन पहले ही बर्फबारी शुरू हो गई है। पहाड़ों से नीचे मैदानी इलाकों की तरफ ठंडी हवाओं ने रूख किया और मप्र का ग्वालियर चंबर का इलाका सबसे पहले गुलाबी ठंडक के अहसास में डूबा है। बाकी प्रदेश में पारा नीचे आ रहा है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें