अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मौसम में भारी उतार-चढ़ाव,कश्मीर से केदारनाथ तक बारिश-बर्फबारी,  मध्य भारत में समय पूर्व लू

Share

देश के कई हिस्सों में मौसम में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। कश्मीर समेत उत्तर पश्चिम भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में जहां भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है, वहीं राजस्थान, गुजरात समेत उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में पारा चढ़ने लगा है।गुजरात और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। वहीं ओडिशा, विदर्भ, कोंकण और गोवा के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई जगह तो समय से पहले लू भी चलने लगी है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में केदारनाथ और आसपास के  इलाकों में बारिश के साथ ही हिमपात भी हुआ है।  कश्मीर में गुलमर्ग, जोजिला, राजदान पास समेत कई इलाकों में मंगलवार को दूसरे दिन भी बारिश व बर्फबारी हुई। हिमाचल प्रदेश में मनाली-केलांग नेशनल हाईवे पर सोलंगनाला से आगे तीन जगह हिमस्खलन हुआ।

पलटेगा मौसम…
मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से मौसम में बदलाव आने के पूरे आसार हैं।  14 मार्च तक जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में बिजली गिरने तथा गरज के साथ बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें