अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सामाजिक कार्यकर्ता और जनसंगठन पदाधिकारी ने शहर की समस्याओं को लेकर संघर्ष की रणनीति बनाई

Share

इन्दौर । इंदौर में हो रही अव्यवस्था एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ नागरिक समिति के माध्यम से इंदौर के सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनसंघटनों से जुड़े तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारियो ने मिलकर इंदौर की समस्याओं को लेकर गंभीरता के साथ चर्चा की और अभियान चलाने का निश्चय किया । शासन-प्रशासन, नगर निगम और राजनेताओं की अदूरदर्शिता, अव्यवस्था को लेकर आ रहीपरेशानियां पर चर्चा हुई।

खराब योजनाओं को लेकर कमीशनखोरी, साधनों का दुरुपयोग, सडक को बार-बार खोदना, भागीरथपुरा में कई मौत के बाद भी अभी भी स्वच्छ पानी निगम पूरे शहर को नहीं दे रहा है, सरकारी अस्पताल में अव्यवस्था, विकास के नाम पर अंधाधुंध पेडों की कटाई, बढ़ते बिजली बिल, बढ़ते टैक्स, शहर में बढ़ते अपराध और नशे की लत, महिलाओं पर बढ़े अत्याचार को लेकर भी चर्चा की गई।

सामाजिक गम्भीर विषयों पर आगामी दिनों संगठन द्वारा आंदोलन किया जाएगा। मीटिंग में राहुल निहोरे, रुद्रपाल यादव, रामस्वरूप मंत्री, सीएल शेरावत, प्रमोद नामदेव, अरुण चौहान, कैलाश लिंबोदिया, भागीरथ कच्छवाह, सफी शेख, ललित शर्मा, मीना श्रीवास्तव, फादर पायस, ज्ञानी रायकवार, सलमान मंसूरी आदि उपस्थित रहे। अब मीटिंग 26 फरवरी को शाम 5 बजे इंदौर समाचार प्रेस में आयोजित की जाएगी। जिस पर फिर विस्तृत चर्चा होगी।

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें