पुणे। महाराष्ट्र के पूर्व #गृहमंत्री, पूणे के प्रथम मेयर, सोशलिस्ट पार्टी इंडिया के पूर्व अध्यक्ष, #स्वतंत्रता_संग्राम के नायक लोकनेता #भाई_वैद्य जी के जयंती पर बिहपुर के चर्चित युवा नेता गौतम कुमार प्रीतम को #लोकनेता_भाई_वैद्य राष्ट्रीय युवा पुरूस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ.राजा दिक्षित (अध्यक्ष, राज्य विश्वकोश निर्मिती मंडल) के हाथों यह पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही दिक्षित जी ने कहा लोकनेता भाई वैद्य आज़ादी के आंदोलन में महज 14 वर्ष के उम्र में ही कूद गये थे और आजीवन संघर्षरत रहे। हमारे युवा नेता गौतम कुमार प्रीतम भी इसी तरह बहुत ही कम उम्र से सामाजिक कार्यों लग गये, छात्र-नौजवान, शिक्षा, रोजगार, किसान-मजदूर आंदोलन, भ्रष्टाचार अन्याय-उत्पीड़न के खिलाफ जेल तक गये हैं। हम सब गौतम जी का हौसलाअफजाई करते है।
अध्यक्षता कर रहे डाॅ.अभिजीत वैद्य (अध्यक्ष, आरोग्य सेना) ने कहा गौतम कुमार प्रीतम ने राष्ट्रीय स्तर पर एक उत्कृष्ट प्रदर्शन और योगदान किया है। गौतम ने सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, आर्थिक जैसे मुद्दे पर लगातार काम कर रहे है। इन्होंने भारत के सभी राज्यों का दौरा कर भारत की स्थिती को नजदीक से देखने का काम किया है। कई एक का नाम समिति के पास आया सबों पर विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से गौतम कुमार प्रीतम महासचिव सोशलिस्ट पार्टी, इंडिया को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है।
गौतम कुमार प्रीतम ने वर्चुअल विडिओ से संबोधित करते हुए कहा- आधुनिक भारत के निर्माता महात्मा ज्योतिराव फुले, माता सावित्रीबाई, माता फातिमा शेख,डा भीमराव अंबेडकर, संत गाडगे भगत सिंह के रास्ते आएगा। जबकि कुछ समाजवादी परशुराम के रास्ते लाना चाहता है। गैर-बराबरी, वर्णाश्रम आधारित समतामूलक समाज निर्माण नही हो सकता। संविधान ने हमें बेहतर मार्ग दिया है हम उसी रास्ते बगैर अन्याय-उत्पीड़न के समतामूलक समाज निर्माण कर सकते है।
भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विलक्षण रविदास, प्रो योगेंद्र महतो, डा भानु उदयन,सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार के रिंकु यादव, रामानंद पासवान, अर्जुन शर्मा, ई. हरिकेश्वर राम, बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन, बिहार के संरक्षक अंजनी विशू, अध्यक्ष सोनम राव, सचिव अनुपम आशीष, उपाध्यक्ष अभिषेक आनंद, सोशलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष पन्नालाल सुराणा, उपाध्यक्ष संदीप पांडेय (रेमण मैग्ससे) रिहाई मंच उत्तर प्रदेश के एडवोकेट मो. शोएब व राजीव यादव, झारखंड जनतांत्रिक मंच के वीरेन्द्र कुमार, बिहपुर के कवि अरूण अंजाना, रवीन्द्र सिंह, श्याम सक्सेना, गौरव पासवान, समरजीत, दीपक, सोहराब, आदिल, परवेज आलम,सूरज पटेल वहीं खरीक के निर्भय, सौरव, पांडव, अखिलेश, चतुरी शर्मा, राजा, प्रशांत, श्रीष चौरसिया ने बधाई मुबारकबाद दिया है।





