अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*सहकारिता आयुक्त और आईपीसी बैंक के प्रबंधक की मनमानी से बैंक कर्मियों की हडताल*

Share

 *किसान परेशान, संयुक्त किसान मोर्चा ने शासन से हस्तक्षेप कर हड़ताल खत्म कराने की मांग की*

इंदौर। आईपीसी बैंक की हड़ताल के चलते किसान हो रहे हैं परेशान ना तो बैंक से लेनदेन हो रहा है और ना ही फाइनेंस की सुविधा मिल पा रही है। सोसाइटियों का भी काम ठप हो गया है । जिससे पूरे जिले के किसान परेशान हैं । गौरतलाब है कि इंदौर प्रीमियर कोऑपरेटिव बैंक के कर्मचारी और अधिकारी पिछले दो दिनों से हड़ताल पर हैं ।

संयुक्त किसान मोर्चा के रामस्वरूप मंत्री, बबलू जाधव, शैलेंद्र पटेल और चंदन सिंह बड़वाया ने बताया कि सहकारिता आयुक्त बैंक के प्रशासक  गजभिए  और प्रबंध संचालक आलोक जैन की मनमानी के चलते बैंक के अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं । जिससे सभी ग्रामीण सोसाइटियों का काम भी ठप हो गया है किसान बैंक से ही सारा लेनदेन करते हैं और जिले की सहकारी बैंक से ही तमाम कृषक सोसाइटिया भी जुड़ी हुई है। जिससे किसानों के सामने समस्या खड़ी हुई है। बैंक के प्रशासक गजभिए ने एक आदेश के जरिए बैंक कर्मचारियों के लिए नई वेतन विसंगतिया पैदा कर दी है, पेट्रोल अलाउंस बंद कर दिया है और ऐसी ही छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर बैंक यूनियन के आव्हान  पर कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर चले गए हैं ।

किसान नेताओं ने आज आईपीसी बैंक पहुंचकर हड़ताली कर्मचारियों और अधिकारियों की मांगों का समर्थन किया तथा बैंक मैनेजमेंट और सहकारिता के बड़े अधिकारियों से मांग की की वे छोटी-छोटी समस्याओं के लिए पूरे बैंक का कामकाज ठप

ना करें । इससे बैंक को तो नुकसान हो ही रहा है, साथ ही हजारों कृषक भी परेशान है ।

आपने मांग की की बैंक कर्मियों की मांगे शीघ्र मानी जाए अन्यथा किसान भी बैंक कर्मियों के आंदोलन के समर्थन में मैदान में आ जाएंगे। 

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें