अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सुकरात का समय बनाम आज का भारत !

Share

मनीष आज़ाद

कटघरे में खड़े सुकरात को
जब ज़हर पिलाने का आदेश दिया जा रहा था,
तो कई ‘समझदार ‘ लोगों ने न्यायधीशों को समझाया-
‘यह ठीक नहीं है,
इससे न्याय पर लोगों का विश्वास उठ जाएगा !’

         न्यायधीशों का तर्क था,

हमें “नंगे राजा की इज़्ज़त ” की हर हाल में रक्षा करनी है !
यही आज का कानून है !
हमे कल की नहीं, अपितु आज की चिंता है !

       न्यायाधीशों का अड़ियल रुख देखकर,

‘समझदार ‘ लोग सुकरात की ओर मुखातिब हुए,
जो न्यायधीशों की आंखों में घूरते हुए,
ज़हर के प्याले का इंतजार कर रहा था !

       'तुम्हारे सामने अभी पूरी जिंदगी पड़ी है,

तुम्हें अभी बहुत कुछ करना है ‘,
‘माफ़ी मांग लो, क्या फ़र्क पड़ता है ‘
सुकरात के कान में वे न्यायाधीश फुसफुसाये !

      सुकरात ज़हर के प्याले को हाथ में लेते हुए,

हौले से मुस्कुराया,
‘मुझे आज की नहीं, कल की चिंता है,
मुझे भविष्य की चिंता है… ! ‘

     यह कहकर सुकरात ने एक बार में ही प्याला गटक लिया !

      साभार -मनीष आज़ाद के फेसबुक वॉल से,

        संकलन - निर्मल कुमार शर्मा गाजियाबाद उप्र संपर्क - 9910629632

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें