अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कुछ सवाल देवी देवताओं, भगवानों से

Share

,मुनेश त्यागी

एक सवाल इंद्रदेव से,,,
आप हिंदू होते हुए भी
मुसलमानों के खेतों में
बारिश क्यों कर रहे हैं?
क्या गड़बड़ है जनाब?

एक सवाल देवी सरस्वती से,,,,
आप हिंदू होकर भी मुसलमानों के लिए
शिक्षा क्यों फराहम करा रही हैं,
मगर ऐसा क्यों?

एक सवाल देवी लक्ष्मी से,,,
आप हिंदू होकर भी मुसलमानों पर
धन की वर्षा कर रही हैं,
मगर क्यों?

एक सवाल देवी दुर्गा से,,,
सुना है आप सर्व कल्याणकारी हैं,
सर्व कष्ट हारिणी हैं,
फिर भी यहां बच्चियों को पेट में ही
मारा जा रहा है।
मगर क्यों?

एक सवाल भगवान ब्रह्मा से,,,,
आप तो हिंदू हैं, आपने हिंदू होकर भी
इन मुसलमानों को क्यों पैदा किया है?
और कहां से पैदा किया है?

एक सवाल शिव जी महाराज से,,,,,
आप तो हिंदू हैं, आपने हिंदू होकर भी
इनमुसलमानों का कल्याण कर रखा है,
मगर क्यों?

ओ इस जग के रचयिता,
आपने तो अपने मुख, बाजुओं,
धड और पैरों से
ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र
पैदा किए थे,
फिर ये मुसलमान कहां से आ गए?

,,, कण कण में बसने वाले भगवान राम
आप तो हिंदू हैं,
सुना है आप कण कण में बसते हैं,
इसका मतलब आप दलितों और
मुसलमानों में भी बसते हैं,
तो फिर इनके साथ
रोज-रोज मारपीट
और हिंसा क्यों?

सुना है अल्लाह ने ही
सारी दुनिया, सूरज, चांद, सितारों
और मुसलमानों को बनाया है
तो फिर ये सारे
हिंदू कहां से आ गए?

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें