अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर में श्रीश्री रविशंकर ने कराया हजारों लोगों ने एकसाथ योग

Share

इंदौर

इंदौरवासियों को योग के कराने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्रीश्री रविशंकर सोमवार सुबह दशहरा मैदान में आयोजित योग मित्र कार्यक्रम में पहुंचे। इस कार्यक्रम में करीब 5 हजार लोग शामिल हूुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी वचुर्अली जुड़े। इस कार्यक्रम के बाद रुद्र पूजा हुई। इन दोनों कार्यक्रमों का 180 देशों में लाइव प्रसारण हुआ। कार्यक्रम सुबह 8 बजे शुरू हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन भी शामिल हुए।

मंच से अभिवादन करते श्रीश्री रविशंकर (बाएं)।आध्यात्मिक गुरु ने रूद्राभिषेक भी किया(दाएं)।

मंच से अभिवादन करते श्रीश्री रविशंकर (बाएं)।आध्यात्मिक गुरु ने रूद्राभिषेक भी किया(दाएं)।

कार्यक्रम के लिए एक विशाल डोम बनाया गया है जिसमें बड़ा स्टेज बनाया गया था। मंच के सामने दो हिस्सों में बैठक व्यवस्था की गई थी। इसके एक हिस्से में संत गण और दूसरे हिस्से में वीआईपी बैठे थे। इसके बाद पीछे पंडाल में 5 हजार लोगों ने योग किया। इंदौर के लोगों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ‘स्वस्थ इंदौर के साथ अब स्वच्छ इंदौर’ की कल्पना के तहत पिछले साल इसकी शुरुआत की है। इसके तहत अब तक 28 वार्डों में योग सेंटर बनाए जा चुके हैं और जल्द ही शेष वार्डों में भी बना दिए जाएंगे।

बहरहाल इन 28 वार्डों में रोज योग करने वाले लोग, कई योग संस्थाओं के प्रशिक्षक व योग गुरु सुबह इस योग मित्र कार्यक्रम में शामिल होंुए। सुबह 6.30 बजे पूरी व्यवस्था जमा ली गई थी और 7 बजे कार्यक्रम शुरू हुए। इस दौरान गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर रैम्प पर चलकर इंदौरियों की इस योग क्रियाओं से परिचित हुए और अपनी बात कही। इसके बाद सुबह 8.30 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसमें वर्चुअली जुड़े।

योगमित्र कार्यक्रम की तैयारियां रविवार को ही पूरी कर ली गईं।

योगमित्र कार्यक्रम की तैयारियां रविवार को ही पूरी कर ली गईं।

गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश भारत का हृदय स्थल है। जब हृदय ठीक रहता है तो शरीर ठीक रहता है और जब हृदय में स्वच्छता आ गई है तो शरीर भी स्वच्छ हो जायेगा, अर्थात देश भी स्वच्छ हो जाए। योगमित्र अभियान को जन-जन तक पहुंचाकर आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से आयोजित योग सत्र एवं महा रूद्रपूजा (शिवाभिषेक) में गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर जी सहित समस्त संत समाज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस मौके इंदौर की धर्म प्रेमी जनता ने सर्वप्रथम योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में योग सत्र में योग किया। इसके बाद गुरुदेव के सानिध्य में आयोजित रूद्र पूजा (शिवाभिषेक) में भी सहभागिता की। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें