अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अंतरराष्ट्रीय स्तर की अरबिंदो यूनिवर्सिटी की शुरुआत

Share

इंदौर

अरबिंदो इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस का अब अपना निजी विश्वविद्यालय अरबिंदो यूनिवर्सिटी के नाम से शुरू किया गया है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अनुमोदन पर कुलाधिपति की नियुक्ति के लिए आदेश जारी कर अरबिंदो यूनिवर्सिटी की शुरुआत कर दी गई है। यूनिवर्सिटी की कुलाधिपति डॉ. मंजु भंडारी, कुलपति डॉ. ज्योति बिंदल और कुलसचिव डॉ. आनंद मिश्रा नियुक्त किए गए हैं।

गत वर्ष 2018 में राज्यपाल ने अरबिंदो यूनिवर्सिटी की आधार शिला रखी थी। उन्हीं की प्रेरणा से स्थापित अरबिंदो यूनिवर्सिटी अब व्यवस्थित रूप से शुरू हो गई है। साथ ही अब एक समग्र चिकित्सा का अंतरराष्ट्रीय महाविद्यालय भी शुरू किया जाएगा, जिसमें डायबिटीज, ब्लड कैंसर, किडनी रोग, प्रोस्टेट व अन्य कई गंभीर बीमारियों में ऐलोपैथी के साथ आयुर्वेद योग, यूनानी, होम्योपैथिक व एक्यूपंक्चर आदि रिसर्च कर उपचार और रिसर्च भी किए जाएंगे। कैंसर के क्षेत्र में चिकित्सीय परमाणु चिकित्सा, रोबोटिक व ट्रांसप्लांट सर्जरी के लिए नई चिकित्सा केंद्र की स्थापना की जाएगी।

संस्था के संस्थापक डॉ. विनोद भंडारी ने बताया अरबिंदो देश का पहला एक ऐसा विश्वविद्यालय होगा, जहां सभी सुविधाएं एक छत के नीचे प्राप्त होंगी। विदेशी विश्वविद्यालयों के सहयोग से कई रोजगारोन्मुखी कोर्स शुरू किए जाएंगे, जिसमें नर्सिंग, पैरामेडिकल, दंत और मेडिकल चिकित्सा के छात्रों को पैरास्पेशलिटी में स्कॉलरशिप प्रदान कर उनकी पढ़ाई के अलावा अलग से स्पेशल कक्षाएं ली जाएंगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें