अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर शहर में रोजगार की मांग पर राज्यस्तरीय युवा संवाद का आयोजन किया गया

Share

युवा संवाद में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि साथियों ने हिस्सा लिया
कार्यक्रम की शुरुआत देश के महान मनीषी ज्योतिबा राव फुले के स्मृति दिवस(28नवम्बर) को याद करते हुए उन लके फोटो पर पुष्प र्पित करते हुए की गई.युवा संवाद में शहर के जाने-माने वकील एडवोकेट अभिनव धनोड़कर,वरिष्ठ पत्रकार गौरी शंकर दुबे, किसान नेता रामस्वरूप मंत्री सामाजिक कार्यकर्ता अर्शी खान जैसे वरिष्ठ जनों ने इस युवा संवाद को अपना समर्थन दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लोकेश शर्मा जी रहे जिन्होंने वर्तमान में युवाओं की समस्याओं को रखा की किस तरीके से बेरोजगारी के कारण युवा आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं उन्होंने बताया कि आत्महत्या कोई विकल्प नहीं है संगठित जन आंदोलन ही एक रास्ता है इसी के साथ उन्होंने कहा कि देश में जिस तरीके से निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है उससे नौकरियां खत्म हो रही है

मध्यप्रदेश शासन पिछले 4 साल से वैकेंसी नहीं निकाली है इस कारण छात्र ओवरेज भी हो रहे हैं सरकारी एजेंसियों में लगातार भ्रष्टाचार पड़ रहा है अनियमितताएं बढ़ रही है ऐसी स्थिति में मध्य प्रदेश के युवाओं को इकट्ठा होकर जोरदार आंदोलन खड़ा करने की जरूरत है और उन्होंने कहा कि एक बेहतर समाज के लिए भगत सिंह और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे आदर्शों को जीवन में उतारने की जरूरत है। Movement Against Unemployment के गोपाल प्रजापति,दिनेश ठाकुर रविंद्र परिहार, सुमेर बड़ोले ने अपनी बात रखी और वर्तमान में सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करते हुए निंदा की। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद नामदेव ने किया कार्यक्रम में बेरोजगारी को लेकर मुख्य प्रस्ताव पेश किया गया जिस पर प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी । कार्यक्रम के अंत मे आगामी बेरोजगारी आंदोलन को लेकर मूवमेंट अगेंस्ट अनएम्प्लायमेंट की राज्य कॉर्डेनेटिंग का कमिटी का भी गठन किया गया। कार्यक्रम में जनगीतों की प्रस्तुतियां भी दी गई।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें