अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

तुम हिंदुस्तानी बनने पर अडे रहना 

Share

मुनेश त्यागी

वे तुम्हें हिंदू और मुसलमान में बांटेंगे
तुम हिंदुस्तानी बनने पर अडे रहना,।

वे तुम्हें जातियों और वर्णो में बांटेंगे
तुम सब भारतीय बनने पर अडे रहना।

वे तुम्हें हिंदू राष्ट्र मुस्लिम राष्ट्र में बांटेंगे
तुम भारतीय संविधान पर अडे रहना।

वे तुम्हें हिंसा और नफरत में बांटेंगे
तुम मोहब्बत की दुकान पर अडे रहना।

‌वे तुम्हें छोटे बड़े और ऊंच नीच में बांटेंगे
तुम एकता के अभियान में अडे रहना।

वे तुम्हें धर्मांध और अंधविश्वासी बनायेंगे
तुम ज्ञानी विज्ञानी बनने पर अडे रहना।

वे तुम्हें जातियों और मजहबों में बांटेंगे
तुम सब एकजुट होकर ही अडे रहना।

वे तुम्हें हवाई स्वर्ग के हसीं सपने दिखाएंगे
तुम दुनिया को स्वर्ग बनाने पर अड़े रहना।

वे तुम्हें हिंदू और मुसलमान में बांटेंगे
तुम सब हिंदुस्तानी बनकर अडे रहना।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें