अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मुझे उम्मीद है फिर भी…

Share

अरुण कमल

मैंने देखा साथियों को
हत्यारों की जै मनाते

मेरा घर नीलाम हुआ
और डाक बोलने आये अपने ही दोस्त

पहले जितना खुश तो नहीं हूं मैं
न हथेलियों में गर्म जोशी
न ही आदमी में पहले सा भरोसा
उतनी उम्मीद भी नहीं है अब
हरापन भी पक कर स्याह पड़ गया है

फिर भी मैं जानता हूं कि अभी-अभी
मारकोस मनीला से भागा
जहां तोप के मुंह में मुंह लगाए खड़ा
पन्द्रह साल का एक लड़का
व्हिसिल बजाता

जानता तो हूं कि बेबी डॉक
जल्दी-जल्दी जांघिया पहनता
हवाई पट्टी पर दौड़ा
हाइती से बाहर
और जिन औरतों ने चौखट के पार कभी
पांव नहीं डाला
उन्होंने घेर ली देश की संसद अचानक
इसलिए उम्मीद है कि मेरा घर
मुझे मिलेगा वापस

उम्मीद है कि जनरल डायर ज़िन्दा नहीं बचेगा
अभी भी जलियांवाला बाग में
अपने पति की लाश अगोरती बैठी है वो औरत
कि लोग सुबह तक आएंगे ज़रूर

नये दोस्त बनेंगे
नयी भित्ती उठेगी
जो आज अलग है
कल एक होंगे

पत्थर की नाभि में अभी भी कहीं
ज़िन्दा है हरा रंग-
मुझे उम्मीद है फिर भी…

  • अरुण कमल

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें